पराली प्रबंधन हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

item-thumbnail
जौनपुर 27 सितंबर 2024 (सू0वि0)- प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फाॅर इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत पराली प्रबन्धन हेतु प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकास खण्डों में ग्राम-ग्राम घूमकर पराली प्रबन्धन हेतु कृषकों को जागरूक किये जाने हेतु विकास खण्डवार भ्रमण प्लान के अनुसार शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू एवं जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा पराली प्रबंधन प्रचार वाहनों की रवानगी कलेक्ट्रेट परिसर से की गई। 
                       प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवानगी उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत वर्षो में जिन ग्रामों में पराली जलाई गई उनका ग्रामवार रोस्टर बनाते हुये प्राथमिकता के आधार पर प्रचार प्रसार कर कृषकों को पराली न जलाये जाने हेतु जागरूक किया जाय। जिन ग्रामों में प्रचार प्रसार वाहन जाये, उन ग्रामों के ग्राम प्रधानों, लेखपालो, सचिवों एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाये जिससे कि उनके द्वारा सदस्यों एवं ग्रामवासियों को अपने स्तर से भी पराली जलाने से होने वाले नुकसान,पराली जलाने से लगने वाले अर्थदण्ड से अवगत कराया जाये।      
                     कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय तथा सम्बन्धित विकास खण्ड के कर्मचारी गण उपस्थित रहें।
Read more »

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर भड़के मुफ़्ती मेंहदी , सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

item-thumbnail


जौनपुर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता मुफ़्ती हाशिम मेंहदी ने कड़े तेवर अपनाते हुए प्रदेश सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई । उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार के सत्ता में आने के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं के उत्पीड़न की घटनायें बढ़ती जा रही हैं । उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं का चुन-चुनकर उत्पीड़न किया जा रहा है । उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विपक्ष को जनता की आवाज उठाने पर गिरफ्तार किया जा रहा है ।
मुफ़्ती मेहदी ने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है । सोनभद्र मे हुई सामूहिक हत्याकण्ड की घटना ने यूपी में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है । उन्होंने कहा कि सामूहिक हत्याकाण्ड में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना देने जा रही कांग्रेस महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी को केन्द्र सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गिरफ्तार कराया जाना इसका एक ताजा उदाहरण है ।
Read more »

कांग्रेसी नेता सिराज मेहदी का बड़ा बयान , सभी प्रदेश अध्यक्षो को तत्काल हटाये पार्टी सुप्रीमो

item-thumbnail

जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को पत्र लिखकर वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए मांग किया कि 

सभी कांग्रेसी विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्षो को पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा लेकर राज्य में ऊर्जावान निष्ठावान एवं जुझारू नेताओं को कमान सौंपी जानी चाहिए ।

श्री मेहदी ने पत्र में कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली इसका सभी कांग्रेसजनों को दुख है लेकिन नतीजों से निराश होने की बजाए गहन आत्ममंथन कर आगे बढ़ने का संदेश भी मिला है । मैं तकरीबन 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूं इस दौर में पार्टी की आसमान छूती सफलताओं का भी गवाह रहा हूं । हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की कड़ी मेहनत पार्टी जनों की ताकत बनी जिसे नकारा नहीं जा सकता । लेकिन खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि अग्रिम पंक्ति के कुछ नेताओं की कम दिलचस्पी के कारण उम्मीद परवान नहीं कर सकी । मैं आपसे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह चुनाव भाजपा ने हिकमत के साथ जीता है । राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी इनको इन्हें असली मुकाम तक पहुंचा सकती हैं  । उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्षो को पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा लेकर राज्य में ऊर्जावान निष्ठावान एवं जुझारू नेताओं को कमान सौंपी जानी चाहिए । इतने बड़े चुनाव के महाकाल में उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को कोई भी कार्य नहीं सौंपा गया और इन्हें कोई जिम्मेदारी पीसीसी द्वारा नहीं दी गई इतने लंबे चौड़े मीडिया डिपार्टमेंट होने के बाद भी कुछ खास नहीं हो पाया । सपा बसपा और रालोद गठबंधन की विफलता से स्पष्ट हो गया कि दलित और मुस्लिम समाज पर अब ठेकेदार पार्टियों का तिलिस्म समाप्त हो गया । इस परंपरागत वोट बैंक को वापस लाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए और दलित व मुस्लिम समाज के नेताओं को भरोसे के साथ कमान सौंपी जानी चाहिए । 

Read more »

जानिए प्रियंका गांधी कहा से लड़ेगी चुनाव

item-thumbnail

Lucknow .  कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है । कांग्रेस पार्टी के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी प्रिंयका को फूलपुर लोकसभा से उतारने के मूड में है । हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है ।

Read more »

UP की आधा दर्जन लोकसभा सीटों से उम्मीदवार रह चुके हैं राज बब्बर

item-thumbnail

आसिफ़ जाफ़री

लखनऊ । राजनैतिक प्रयोग शाला में कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद राजबब्बर का एक बार फिर परीक्षण होने जा रहा है ।

जी हां कांग्रेस यूपी के अधयक्ष राजब्बर देश के उन चंद नेताओं में से एक हैं जिनका हर लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र बदल दिया जाता है ।अब तक वे यूपी की आधा दर्जन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ चुके हैं ।मगर कामयाबी दो सीटों पर ही मिली है ।वे लगातार तीन बार लोकसभा में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं ।

1996 में राजबब्बर स्व अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ सपा के टिकट पर लखनऊ से लड़े और हार गये मगर भाजपाइयों के पसीने छुड़ा दिए ।

उसके बाद लगातार दो बार वे आगरा लोक सभा सीट से सांसद रहे ।

आगरा सीट सुरक्षित हुई तो पड़ोस वाली सीट फतेहपुर सीकरी से लड़ गये मगर यहां वे हार गये । 

2009 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज और फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़े और उन्होंने दोनों सीट पर जीत दर्ज कराई  फिरोजाबाद में उपचुनाव हुआ  कांग्रेस ने राजबब्बर को फिरोजाबाद से लड़ा दिया ।

अखिलेश यादव की धर्मपत्नी पहली बार यहां से चुनाव लड़ीं  और राजबब्बर ने उन्हें भारी मतों से हराया और सांसद बन गये ।

2014 के लोकसभा चुनाव में राज बब्बर को गाज़ियाबाद से कांग्रेस ने टिकट दिया ।मोदी लहर में वे हार गये यहां वे दूसरे नम्बर पे रहे ।

अब 2019 के लोकसभा चुनाव में राज बब्बर को नयी प्रयोग शाला दी गई है ।

कांग्रेस ने मुरादाबाद लोक सभा सीट से राज बब्बर को  इस बार अपना उम्मीदवार बनाया है ।

अब देखना ये है कि राजबब्बर इस नई प्रयोग शाला में पास होते हैं या फेल ये आने वाला समय बतायेगा।

Read more »

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की , जानिए किसे कहा से मिला टिकट

item-thumbnail

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

Read more »

भीम सेना चीफ चंद्रशेखर का हाल जानने प्रियंका गांधी पहुंच रही हैं मेरठ

item-thumbnail

भीम सेना के चंद्र शेखर का हाल जानने प्रियंका गांधी पहुंच रही हैं मेरठ।
Read more »

सिराज मेहदी देगे पुलवामा शहीदों के परिजनों को एक माह की पेंशन

item-thumbnail

जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने अपनी 1 महीने की पेंशन पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को देने की घोषणा की है । लेकिन साथ साथ इस बात पर चिंता भी व्यक्त की है कि देश की सरकार तथा उत्तर प्रदेश की सरकार ने अभी तक सहायता देने वालों के लिए ना ही कोई आधिकारिक घोषणा की है और ना ही कोई पुलवामा सहायता कोष की घोषणा की है । शीघ्र सरकार इसकी घोषणा करें । उन्होंने सभी विधायकों , पूर्व विधायकों से भी सहायता करने की अपील भी की है ।
श्री मेहंदी ने अपने बयान में कहा कि भारत को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश में नहीं आने देना चाहिए और देश की जनता से अपील की है कि उनका विरोध करें क्योंकि वह पाकिस्तान को प्राथमिकता देकर वहां 2 दिन पाकिस्तान के खास मेहमान रहकर पाकिस्तान को पूरी ताकत देने के बाद भारत आ रहे हैं । उन्होंने भारत जैसे बड़े देश को दूसरे दर्जे पर रखा है ।
श्री मेहंदी ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब के प्रिंस को दो टूक जवाब देकर उन्हें भारत आने से रोकना चाहिए अगर ऐसा केंद्र सरकार ने नहीं किया तो यह केंद्र सरकार की कमजोरी और बुज़दिली होगी , देश की जनता को समझना चाहिए और केंद्र की सरकार पर दोबारा भरोसा नहीं करना चाहिए ।
Read more »
Older Posts
Home