रेलवे टैªक पर मिली महिला की लाश, कारण अज्ञात

item-thumbnail
जौनपुर। जफराबाद-वाराणसी रेल प्रखण्ड के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप अप लाइन पर इजरी गांव के सामने किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना देवी 28 वर्ष पत्नी अच्छे लाल निषाद निवासी बीबनमऊ अपने बच्चों को सुलाने के बाद कहीं चली गयी। पति ने सोचा कि शायद वह शौच के लिये बाहर गयी होगी परन्तु काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आयी तो खोजबीन शुरू हो गयी। काफी ढूढ़ने के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। गुरूवार को सुबह जब इजरी गांव के लोग शौच करने हेतु रेलवे लाइन के किनारे गये तो देखा कि एक महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी। ट्रेन से एक महिला कटने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में कही। परिजनों ने घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। उधर परिजनों में कोहराम मच गया है।
Read more »

फुटकर व्यापारियों को लाइसेंस वितरित

item-thumbnail
जौनपुर। व्यापार मण्डल कल्याण समिति द्वारा गुरूवार को नगर के सुक्खीपुर में स्थित एक लॉन में फुटकर व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन लाइसेंस वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जावेद अजीम ने किया जहां मुख्य अतिथि डा. वेद प्रकाश मिश्र जिला अभिहित अधिकारी द्वारा व्यापारियों को लाइसेंस वितरित किया गया। इस दौरान कुल 150 व्यापारियों को लाइसेंस दिया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, मंत्री अभय चौरसिया, साहब लाल साहू, विकास गुप्ता, नूरूद्दीन शेख, साबिर अजीम, फिरोज खान, विशाल चौरसिया, साहू सौरभ, पीलू साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अभिषेक बैंकर ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
Read more »

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे ड्रेस पाकर चहक उठे

item-thumbnail

जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नया गुलाबी रंग का ड्रेस मिला तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। निःशुल्क यूनीफार्म पाकर उत्साहित बच्चों ने ड्रेस को पहनकर अपने खुशी का इजहार किया। इस बाबत प्राथमिक विद्यालय बथुआवर व ताहिरपुर में ड्रेस वितरण कार्यक्रम हुआ जहां मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रमा पाण्डेय ने अपने हाथों से बच्चों को ड्रेस दिया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व विद्यालय के सही प्रबंधन हेतु आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शिक्षा के बगैर एक स्वच्छ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। शिक्षा स्तर सुधारने के लिये शासन द्वारा जो भी योजनाएं चलायी जा रही हैं, उनका लाभ छात्रों तक पहुंचाया जायेगा। ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव व देशबन्धु यादव ने कार्यक्रम में आये अभिभावकों को जागरूक करते हुये कहा कि जब आप अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में भेजते हैं तो उनको स्कूल भेजने से लेकर होमवर्क कराने तक का काम करते हैं लेकिन परिषदीय स्कूलों में जब अपने बच्चों को भेजते हैं तो नाम लिखवाकर अपने काम का समापन समझ लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया। अन्त में वरिष्ठ सह समन्वयक सुशील उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर संयुक्ता सिंह, सह समन्वयक शैलेश चतुर्वेदी, संकुल प्रभारी चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, प्रधानपति विनय यादव, श्रीप्रकाश राय, रवि मिश्र, सन्तोष सिंह उपस्थित रहे। इसी तरह अभिनव प्राथमिक विद्यालय कुल्हनामऊ पर प्रधान पूनम सिंह ने बच्चों को ड्रेस वितरित किया। इस अवसर पर विनय सिंह, प्रीति राय, नीलम चौहान, सिन्धुजा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Read more »

अब 4 अगस्त को होगी समीक्षा बैठक

item-thumbnail
जौनपुर। जिला विकास अधिकारी दयाराम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक 5 अगस्त के स्थान पर अब 4 अगस्त को अपरान्ह साढ़े 4 बजे कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न होगी।
Read more »

हनुमान जयंती पर 1 अगस्त को निकलेगी शोभायात्रा

item-thumbnail
जौनपुर। पूर्व की भांति इस वर्ष भी आगामी 1 अगस्त को हनुमान जयंती पर बाला जी सेवा समिति के बैनर तले विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा नखास स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर से उठकर नगर भ्रमण करते हुये चौरा माता मन्दिर ओलन्दगंज पहुंचकर समाप्त हो जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति के संयोजक संदीप मोदनवाल ने बताया कि शोभायात्रा के बाबत सुरक्षा, शान्ति, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को मांग पत्र प्रेषित कर दिया गया है। श्री मोदनवाल ने नगरवासियों ने उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा में सहभागिता की अपील किया है।
Read more »
Older Posts
Home