बिजली करेंट से मजदूर की गयी जान

item-thumbnail

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उटरू खुर्द गाव निवासी जुबैर अहमद की शनिवार को बिजली करेंट लगने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 50 वर्षीय जुबैर पास के सदरूद्दीनपुर गांव निवासी मास्टर कैसर अब्बास के खेत में पशु चारा लेकर आ रहे थे कि रास्ते में टूटकर गिरे बिजली के तार की में आ गये। जब तक लोग समझकर कुछ करते, उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
Read more »
Older Posts
Home