मल्हनी के बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ाया जा रहा मजाक

item-thumbnail
जौनपुर। जनपद के मल्हनी सहित अगल-बगल के बाजारों में स्थित बैंकों में सोशल डिस्टेंस का पालन एकदम नहीं हो रहा है। लगभग सभी बैंकों के अन्दर से लेकर बाहर तक आसानी से देखा जा सकता है कि उपभोक्ताओं की भारी भीड़ है। सामाजिक दूरी की बात को दरकिनार करते हुये लोग सटे नजर आते हैं। वहीं बैंक अधिकारी, कर्मचारी, गार्ड आदि निरंकुश नजर आते हैं। इसमें बैंक परिवार दोषी है या उपभोक्ता, यह नहीं मालूम लेकिन इतना जरूर है कि बैंकों के अन्दर से लेकर बाहर तक सोशल डिस्टेंस का पालन एकदम नहीं हो रहा है जो महामारी को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। बता दें कि मंगलवार को काशी गोमती सम्युत बैंक मल्हनी बाजार, यूनियन बैंक अफलेपुर, पंजाब नेशनल बैंक खजुरा में उपभोक्ताओं की भीड़ रही जहां सोशल डिस्टेंस का जमकर मजाक उड़ता नजर आया।
Read more »

रामनवमी शोभायात्रा समिति ने की तैयारी बैठक

item-thumbnail
जौनपुर। श्रीराम लला जन्मोत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारी बैठक की गयी। युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति की नगर के चहारसू चौराहे पर स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में 13 अप्रैल की सायं 4 बजे से निकलने वाली शोभायात्रा पर चर्चा की गयी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुधीर साहू बोल बम ने जनपदवासियों से अपील किया कि लोकसभा चुनाव को लेकर संयम बरतें तथा कोई ऐसा काम न करें जिससे चुनावी माहौल बिगड़ सके। जनपद के समस्त सहयोगियों से उक्त अवसर पर पूर्व की भांति सहयेाग की अपील करते हुये श्री साहू ने कहा कि सभी लोग समय से भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से निकलने वाली शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुये ओलन्दगंज स्थित कजगांव पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त होगी जहां आरती के साथ प्रसाद वितरित होगा। बैठक में अध्यक्ष विशाल अग्रहरि, अभय चौरसिया, मनोज सोनी, सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, मुन्ना लाल सेठ, जिलाजीत सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, मनोज सेठ, शिव प्रसाद बिन्द, विजय गुप्ता, संतोष राव, प्रशांत जायसवाल, उमेश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव संजीव चौरसिया ने किया।
Read more »

jaunpur : आस्वासन पर वकीलों का धरना समाप्त

item-thumbnail
जौनपुर।  उपजिलाधिकारी केराकत  के कार्यालय के सामने भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओ द्वारा दूसरे दिन मंगलवार को चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस के कार्यक्रम में पहुँचे वाराणसी अपर कमिश्नर प्रशासन कमलेश कुमार सिंह ने धरनारत अधिवक्ताओ को आश्वासन देते हुते कहा कि आप की मांग को जिलाधिकारी और उच्च अधिकारी तक पहुंचाया जायेगा। जिसपर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नमः नाथ शर्मा ने कहा कि अगर 15 दिन तक कार्यवाही नहीं हुई तो भ्रष्टाचार के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के सामने फिर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उसके बाद अधिवक्ताओ का क्रमिक अनशन समाप्त हुआ।

Read more »

जौनपुर : जल संरक्षण की रैली निकाल किया जागरूक

item-thumbnail
जौनपुर। विकासखण्ड स्थित गांधी स्मारक पी.जी. कालेज समोधपुर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रशिक्षण शिविर के अनुक्रम में जमौली सहित समीपस्थ गांवों में रैली निकालकर  जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के प्रति लोगों को सचेष्ट किया गया तथा जल -पर्यावरण विषयक संगोष्ठी तथा अन्य शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा भी  हुई।जल संरक्षण के सम्बन्ध में  शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार पाण्डेय  ने कहा कि जल हीं जीवन है इसलिए हमें जल को प्रकृति की अनमोल धरोहर एवं सुंदर उपहार मानकर जल का संचयन एवं संरक्षण करना चाहिए। धरती के दो तिहाई भूभाग पर जल होने के बावजूद भी सम्प्रति  प्रदूषण की विकट समस्या के कारण पीने योग्य शुद्ध एवं सुरक्षित जल का अभाव है। महाविद्यालय के बीएड  संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह ने लोगों को पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूक  करते हुए कहा कि आज लोग भौतिक सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं । इसलिए युवा वर्ग को संकल्प लेकर पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए।शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया ।इस अवसर पर रासेयो  के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अविनाश वर्मा व डॉ.अवधेश कुमार मिश्रा तथा शिविर सहायक अखिलेश सिंह के अलावा डॉ. रमेश चंद्र सिंह, डॉ राजीव रंजन,अरविंद कुमार सिंह,डॉ. लक्ष्मण सिंह,डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. आलोक सिंह ,डॉ. लाल मणि प्रजापति, डॉ. संदीप सिंह आदि महाविद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे ।
Read more »

जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा स्थगित

item-thumbnail
जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिये कक्षा 6 में छात्रों के प्रवेश के लिये चयन परीक्षा की तिथि 10 फरवरी को अधिसूचित की गयी थी। प्रशासनिक कारणवश अब यह परीक्षा स्थगित कर दी गयी। परीक्षा अब बाद में आयोजित की जायेगी।
Read more »

जेसी आलोक सेठ व राकेश जायसवाल का जेसीआई परिवार ने किया अभिनन्दन

item-thumbnail
जौनपुर। जेसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष अग्रहरि की अध्यक्षता में जेसीआई इण्डिया जोन-3 के नवनिर्वाचित मण्डल उपाध्यक्ष रीजन-बी जेसी एचजीएफ आलोक सेठ व मण्डल समन्वयक जेसी जेएफपी राकेश जायसवाल का अभिनन्दन किया गया। अनिल गुप्ता के आस्था पाठ से शुरू समारोह में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित मण्डल उपाध्यक्ष आलोक सेठ द्वारा वर्ष 2017 में बनाये गये कीर्तिमानों का जिक्र किया गया। साथ ही कहा गया कि श्री सेठ का मार्गदर्शन पाकर जेसीआई के दर्शन व उद्देश्यों को सफलतापूर्वक राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राकेश सोनी, संदीप पाण्डेय, आशुतोष जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज अग्रहरि, राजकुमार जायसवाल, संजीव जायसवाल, रंजीत सिंह, गौरव सेठ, दीपक बाधवा, संतोष अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, विशाल वर्मा, राधेश्याम जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, अमित निगम उपस्थित रहे। समारोह का संचालन सचिव धर्मेन्द्र सेठ ने किया।
Read more »

संयुक्त सचिव का जनपद आगमन 10 को

item-thumbnail
जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि चन्द्र प्रकाश गोयल संयुक्त सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय बायोटेक्लॉजी विभाग भारत सरकार नयी दिल्ली 10 जुलाई को 11ः35 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से प्रस्थान कर निरीक्षण भवन लोनिवि जौनपुर पहुंचेंगे। यहां सम्बन्धित को जीएसटी के सम्बन्ध में जानकारी देने के बाद पुनः वापस चले जायेंगे।
Read more »
Older Posts
Home