दादा ने किया रिश्ते को कलंकित, पोती से करता रहा दुष्कर्म

item-thumbnail

नई दिल्ली: एक शख्स ने हवस की आग में पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। 56 साल के इस शख्स ने 13 साल की अपनी हीं पोती से दुष्कर्म किया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दादा ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा था और मौका मिलते ही वह गुजरात से मुंबई आकर उसका दुष्कर्म करता था। आरोपी गुजरात में वॉचमैन, जबकि मां-बाप मुंबई में मजदूरी का काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को जब लड़की के पेट में दर्द होने की माता-पिता को जानकारी मिली, तो उन्होंने बेटी को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि लड़की दो माह के गर्भ से है। परिजन ने बेटी से गहन पूछताछ की, तो उसने दादा को आरोपी ठहराया। इसके बाद मामला चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया। पुलिस के अलावा इस मामले की क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 भी जांच कर रही थी। क्राइम ब्रांच को पता चला कि आरोपी दादा गुजरात में है। टीम ने पीड़िता के पड़ोसियों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
Read more »
Older Posts
Home