संतुलित आहार से स्वस्थ रहते हैं पशुः रजनीश शर्मा

item-thumbnail
जौनपुर। कपिला पशु आहार द्वारा रविवार को नगर के एक होटल में पशुपालकों व डीलरों की संगोष्ठी की गयी जहां विशेषज्ञों द्वारा कम्पनी के प्रोडक्ट व उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गयी। जिले के कई गांवों के किसानों की उपस्थिति में कानपुर के एरिया मैनेजर रजनीश शर्मा ने कहा कि भरपूर पोषण के अभाव में पशुओं का विकास तो अवरूद्ध होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी और गर्भ धारण में विकारता भी संभव है। ऐसे में पशुपालकों को पशु आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पूर्वांचल के एरिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों व पशुपालकों के लिये और भी बेहतर गुणवत्तायुक्त के साथ कपिला पशु आहार बाजारों में आ गया है। जिले के एरिया प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि दुधारू पशुओं को रोजाना 50 मि.ली. कैल्शियम पिलाना चाहिये। इससे पशुओं की गर्भधारण की क्षमता बढ़ती है तथा गर्भपात की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके पहले संगोष्ठी का शुभारम्भ मां शाकम्भरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात् आयोजक अमरनाथ चौबे व राजनाथ चतुर्वेदी ने अतिथियों को माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही लकी ड्रा में गौरा के विनोद को कूलर, गौरा के सुभाष को सिलाई मशीन व राजा बाजार के रामधनी को मिक्सर मिला। इस अवसर पर ज्ञान जी, सुधीर सिंह, दिलीप तिवारी, सुशील उपाध्याय, शैलेश चतुर्वेदी, मृत्युंजय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read more »

श्रीमाली महासभा राम घाट पर बनायेगा रैन बसेरा

item-thumbnail
जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा जनपद इकाई की बैठक ओलन्दगंज स्थित जिला कार्यालय पर वरिष्ठ उपाध्याक्ष रविकांत श्रीमाली की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली ने बताया कि जिला कमेटी सहित व स्वाजातीय बन्धुओं के सहयोग से नगर से सटे राम घाट में एक रैन बसेरा का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिये जमीन को चिन्हित करके जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर रविकांत श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, बबलू श्रीमाली, जय नारायण श्रीमाली पण्डा, लक्ष्मी नारायण श्रीमाली, राज श्रीमाली, परमेश श्रीमाली, शनि श्रीमाली सहित तमाम स्वाजातीय बन्धु मौजूद रहे।
Read more »

अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग निकला बालक

item-thumbnail

जौनपुर । जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला निवासी  बालक का स्टेशन रोड से स्कार्पियों सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। परिजन प्रत्यंेक संभावित स्थान पर उसकी तलाश करने में लग गये। तीन घंटे बाद गायब बालक परिजनों को फोन पर अपहरण होने की जानकारी दी, बालक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलकर अपने मौसी के घर पहुंच गया।  गुरुवार को  उक्त मोहल्ला निवासी मुन्ना गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार गुप्ता स्टेशन रोड पर कॉपी लेने गया था। पहले से ही घात लगाये स्कार्पियों सवार बदमाशों ने उसे खींचकर उसे कुछ सुघां दिया जिससे वह बेहोश हो गया। बदमाश उसे गाड़ी में बैठाकर वहां से वाराणसी की ओर भाग गये। कुछ समय पश्चात बालक जाग गया और वहां से निकलने के लिए मौके की तलाश करने लगे। इसी बीच जब बदमाश रास्ते में अवसानगंज के पास रुककर चाय पीने लगे तो वह धीरे से उतरकर वाहन से फरार हो गये और अपने मौसी के घर अवसानगंज लोहटिया वाराणसी पहुंच गया और अपहरण की बात बतायी।घटना की सूचना उसके मामा ने स्थानीय 100 नम्बर की पुलिस को दे दी। बालक के पिता वाराणसी चले गये है। वह केराकत में एक ढाबा चलाते है।

Read more »

सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग का कारोबार हो रहा धड़ल्ले से

item-thumbnail
जौनपुर। अवैध रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग का कारोबार धड़ल्ले से पूरे नगर में फल-फूल रहा है। प्रत्येक मुहल्ले में लोग गैस चूल्हा की रीपेयरिग के आड़ में रिफिलिंग का धंधा कर रहे हैं। लोग इस व्यवसाय से अवैध रूप से कमाई कर रहे हैं, जबकि आस पास निवास करने वाले लोगों में इसको लेकर दहशत है। शहर के मोहल्ला रूहट्टा , नखास, लाइन बाजार आदि मोहल्लों में यह धंधा चल रहा है। जिम्ेमदेार अधिकारी इस ओर से आंख मूदंे है जिससे कभी भी बड़ी धटना हो सकती है।
Read more »
Older Posts
Home