जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी सभागार में आयोजित टीएलएम स्टॉल एवं प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय गोरा पट्टी, विकासखंड बरसठी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने विद्यालय में तैयार किए गए विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया और उनके उपयोग की जानकारी प्रस्तुत की।
प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता एवं नवाचार का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की। टीएलएम के माध्यम से बच्चों को विषयों को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से समझाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद की देखरेख में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय गोरा पट्टी के प्रधानाध्यापक संतलाल गौतम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment