एसपी ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

item-thumbnail

 एसपी ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

jaunpur

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिये समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी। साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिये स्क्वायड ड्रिल एवं शस्त्राभ्यास करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल, रिक्रूट आरक्षीगण तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित किये गये। परेड के दौरान सभी पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये दौड़ लगवायी गयी। साथ ही अनुशासन एवं एकरूपता बनाये रखने हेतु टोलीवार ड्रिल करायी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर, रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक व जेटीसी सेंटर आदि का जायजा लिया। तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुये क्वार्टर गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में गार्द कमांडर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ उनके रहने खाने-पीने सहित अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी कर समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
Read more »

रामलीला समिति गोपीपुर के पदाधिकारी चुने गये

item-thumbnail

जौनपुर। जनपद के सिरकोनी ब्लाक के अन्तर्गत गोपीपुर गांव में स्थित रामजानकी मंदिर पर फलाहारी बाबा बजरंग दास त्यागी की अध्यक्षता में 171 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति की बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि रामलीला का मंचन आगामी 4 अक्टूबर से शुरू होगा। इसी के बाबत नये पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसके अनुसार रविन्द्र बहादुर सिंह प्रबंधक, जयनाथ सिंह डायरेक्टर, सूर्यभान सिंह उप डायरेक्टर, मनोज सिंह अध्यक्ष, संतोष सिंह उपाध्यक्ष, अतुल सिंह महामंत्री, उपमंत्री शैलेश यादव, शिवशंकर सिंह संगठन मंत्री, रजनीश चौबे, उप संगठन मंत्री, छोटे लाल सिंह कोषाध्यक्ष, अनुज सिंह सह कोषाध्यक्ष, कामरेड जय प्रकाश सिंह, जुगनू सिंह संचालक, पप्पू महाजन, अखिलेन्द्र सिंह, संजू गुप्ता सुरक्षा मंत्री, मेकअप मैन नितेश सिंह, प्रभाकर सिंह बनाये गये। इसके साथ ही दीपक श्रीवास्तव व वन्देश सिंह को मीडिया प्रभारी चयनित किया गया।

Read more »

समाजसेवी संदीप पाण्डेय ने पर्यावरण मंत्री का किया स्वागत

item-thumbnail

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान के जनपद आगमन पर समाजसेवी संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई मुद्दों पर अपनी बात कही। स्वागत करने वालों प्रशस्य जेम्स के संचालक संदीप पाण्डेय, श्री कमलापति पाण्डेय इण्टर कालेज जफराबाद के प्रबन्धक संजीव पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय, राजकुमार उपाध्याय, संजीव शुक्ला, अजय पाण्डेय, ज्ञानचन्द्र, विद्याधर राय विद्यार्थी सहित अन्य लोग प्रमुख रहे। इसके बाद श्री चौहान सहित उनका पूरा काफिला जफराबाद में स्थित मनोरमा सदन गया जहां लोगों से उन्होंने मुलाकात किया जिसके बाद वह आगे के लिये रवाना हो गये।
Read more »
Older Posts
Home