(सोहराब)
डॉक्टर अंबर खान के नेतृत्व में महिला दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
शिक्षक दिवस की जिलाधिकारी, ने दी शुभकामनाएं
चंद्रयान -3 की लैंडिंग,ऐतिहासिक पल के साक्षी बने बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय
ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता: सुनील यादव
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली,राष्ट्र प्रेम व सच्ची निष्ठा का जगाया एहसास
Jaunpur news : SP के कड़े तेवर , शहर में मोटरसाइकिल से किया औचक निरीक्षण , ज़िला पुलिस में हड़कंप
श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा बुधवार को दोपहर में मोटर साइकिल से स्वयं शहर क्षेत्र ( लाइन बाजार,कचहरी,जेसिस चौराहा,सिपाह चौकी, पचहटियां तिराहा एवं प्रसाद तिराहा ) का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय जेसिस चौराहा पर अचानक पहुंच कर ट्रैफिक व्यवस्था,पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में यातायात बिल्कुल सामान्य पाया गया, ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को सतर्क पाए जाने पर उनकी सराहना की गयी एवं किसी भी दशा में जाम न लगने एवं जनता की हर सम्भव मदद हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात सिपाह चौकी पर पहुंच कर चौकी का औचक निरीक्षण किया गया,यातायात व्यवस्था में खामियां मिलने पर चौकी प्रभारी को फटकार लगाई गयी एवं चौकी प्रभारी सिपाह को साफ-सफाई,बालीबाल खेल जिससे पुलिस कर्मचारी स्वस्थ्य रहे एवं जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा पचहटियां तिराहे पर पहुंच कर पुलिस बल द्वारा की जा रही चेकिंग व्यवस्था को चेक किया गया, चेकिंग कर रहे कर्मचारी गण को सतर्कता पूर्वक चेकिंग करते हुए पाए जाने पर उनकी सराहना की गयी एवं चेकिंग में आमजन,महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो,सभी से सौम्य एवं मृदुल व्यवहार करने की हिदायत दी गयी ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि मोटर साइकिल से औचक निरीक्षण किसी भी थाना क्षेत्र एवं किसी भी समय मेरे द्वारा किया जा सकता है । औचक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक के साथ जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनोद कुमार मिश्रा मौजूद रहे ।
अज़मी रिज़वी अमेठी व रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के बने प्रभारी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हैदर अब्बास चांद ने समर हैदर रिज़वी(अज़मी) की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की अति विशिष्ठ लोकसभा क्षेत्र अमेठी एंव रायबरेली का 2019 लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है।श्री रिज़वी को ज़िम्मेदारी दिये जाने से उनके समर्थकों में उत्साह है एंव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया हैं।
सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक में गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का लिया संकल्प
बैठक में पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिये मतदान केन्द्रों पर वोट दिलाने का संकल्प लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री रियाज अहमद ने कहा कि भाजपा के प्रोपेगण्डा की राजनीति से जनता को जागरूक करना जरूरी है।
समाजवादी सरकार में श्री Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश में विकास और खुशहाली लाने का काम किया था। समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चलकर ही देश और समाज का भला होगा।
लोकसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव को मजबूत करने के लिये गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिये कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आजम खान एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, मुनीर अहमद खान, मो0 यामीन खान Mohd Yameen Khan , सैय्यद हिमायत, सैय्यद रिजवान, अलीम किदवई, साबिर खान, मुमताज आलम खान, शाह आलम, जमाल खान, मो0 हलीम, मेराज, आसिफ इकबाल, इरफान, राशिद अल्वी, असलम नदवी, अतीक मम्मू, अहमद उलला, प्रो0 नसीम अख्तर, सितारा बेगम, खतीजा जमाल, मुजीब खान सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पुलवाम के आवंती इलाके में शहीद जवानों के हक़ में मुस्लिमों ने माँगी दुआ
जलालपुर, जौनपुर -किसी भी देश की रक्षा - सुरक्षा की जिम्मेरदारी वीर
जवानों की होती है | देश का हर नागरिक अम्न और चैन की नींद इसलिए सोता है
की देश के जवान दिन - रात सरहदों की निगरानी करते हैं और अपनी जान को
जोखिम में डाल कर गोलियों के साये में ठंड , गर्मी ,बर्फ़बारी , आंधी और
तूफानों के साथ -साथ दुश्मनों से भी जंग लड़ते रहते हैं | बावजूद इसके वह
कभी -कभी कायराना हमलों का शिकार होजाते हैं | कुछ ऐसा ही कायराना हमला
१४ फरवरी को पुलवामा के आवंती इलाके में आतंकियों ने लग भाग ४० से अधिक
जवानों को शहीद कर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया
| जवानों की शहादत पर
आज जलालपुर क्षेत्र के जलालपुर कस्बा ,रेहटी ,तरलोचन , कुर्सियां ,
मझगवां कलां , जरहिला कला , कोठवा, ओइना , घुरहूपुर ,परेंव ,असबारनपुर
कजगांव सहित अनेक गावों की जुमा मस्जिदों में उल्माएदीं ने अपनी तकरीरों
में देश के जवानों पर हुए आतंकियों के कायराना हमले की मुखालफत करते हुए
शहीद हुए जवानों के हक़ में दुआ ख्वानी की और अल्लाह की बारगाह में उनके
परिजनों को सब्र करने की तौफीक के लिए आजिजी और मिन्नत की | उल्माए दीन
ने अपनी तक़रीर में कहा की हम सब शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों के लिए
इस संकट की बेला में कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं और इसप्रकार के
कायराना आतंकी हमले की घोर निंदा करते है | मुस्लिमों ने यह मांग सरकार
से की कि शहीदों की शहादत के एक - एक बूँद खून की कीमत आतंकियों के खून
से लिए जाएँ | जिससे देश का मान सम्मान स्वाभिमान और जवानों की कुर्बानी
बेकार ना हो | अपनी तक़रीर में जगह -जगह उलमाओं ने यह भी कहा की हम
हिन्दुस्तानी अम्न के पैकर हैं खून खराबा हमें पसंद नहीं लेकिन जब सामने
जालिम आतंकी हो तो हम सर झुकाना नहीं बल्कि सर कटाना और आतंकियों के सर
को काटना भी जानते है |
बहुत दुःख की बात है कि आज साहित्य हाशिए पर जा चुका है | डॉ अजय सिंह
मुख्य अतिथि एस. एम. मासूम ने सबसे पहले इन संस्थाओं मातृभारती और "आओ कहें दिल की बात" को धन्यवाद कहा कि, "मातृभारती भारत के श्रेष्ठ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में से एक है, जो भारतीय भाषाओं में साहित्य लिखने और पढ़ने वालों के लिए कुम्भ मेले जैसा है. भारतीय लेखकों और पाठकों को एक स्थान पे जोड़ना मातृभारती मक़सद है। इसी के साथ-साथ "आओ कहें दिल की बात" एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ जनता को मौक़ा दिया जाता है कि वो मंच से अपने दिल की बात कह सकें| एस. एम. मासूम ने कहा, वे एक जौहरी हैं और जौनपुर के प्रतिभारूपी हीरे को तराश करके, उसे चमका के विश्व के सामने पेश करने के लिए काम किया करते हैं और उन्हें आशा है की यह मंच उनके इस काम में सहायक होगा | इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी डॉ पी सी विश्वकर्मा जिन्हें प्रेम जौनपुरी आकर्षक का केंद्र रहे और अपने नए नए लेखको का उत्साह बढाते रहे और मुख्य अतिथी इतिहासकार ब्लॉगर एस एम् मासूम की जौनपुर की तरक्की के काम की सराहना की और बताया की कैसे उनकी कोशिशों के कारण आज पूरा विश्व उन्हें पहचानता है | विशिष्ट अतिथि समाजसेवक आरिफ हबीब ने इस बात की ख़ुशी जताई की इस कार्यक्रम में उनको भी अवसर दिया जा रहा है जो अभी कविता कहानियाँ लिखे की शुरुआत कर रहे हैं | विशिष्ट अतिथी सीमा सिंह जो एड्स से जुड़ के काम करती हैं उन्होने इस शुरुआत को सराहा और आशा जताई की ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेगे और उन्होंने एस एम् मासूम से अनुरोध किया की कभी एड्स पे भी कोई कार्क्रम करें जिससे जौनपुर के लोग जागरूक हो सकें |
इस आयोजन का मुख्य केंद्र यहाँ आये हुए लोग थे जो आये तो श्रोता की तरह थे लेकिन उन्हें मंच मिला जहाँ से उन्होंने अपनी कवितायेँ-कहानियाँ इत्यादि पेश कीं जिसे इन संस्थाओं की वेबसाइट और चैनल से वे भी सुन सकेंगे जो यहाँ उपस्थित नहीं थे | जिन लोगों की रचना को मत्रभारती से बेहतरीन रचनाओं में सम्मिलित किया था उन्होंने मंच पे आ के अपनी अपनी कविताओं को सुनाया जिनमे सीमा सिंह, पी. सी. विश्वकर्मा, राजीव पाण्डेय, कुसुम चन्द्रशेखर सिंह, विशाल चौबे 'अज्ञात', गिरीश कुमार श्रीवास्तव 'गिरीश', राजेश कुमार पाण्डेय, अमृत प्रकाश, आदित्य प्रकाश भारद्वाज, आलम ग़ाज़ीपुरी इत्यादि शामिल रहे | श्रोताओं में हुसैनी फोरम के संयोजक समाजसेवक खान इकबाल मधु ने इस बात की ख़ुशी ज़ाहिर की कि आज जौनपुर में ऐसे साहित्य से जुड़े कार्क्रम होने लगे हैं जिनका मकसद साहित्यकारों को एक प्लातेफ़ोर्म देना है |
इसी के साथ साथ इस कार्यक्रम में हर छोटे बड़े साहित्य से जुड़े लोगों को मंच से बोलने का अवसर दिया गया जिनमे डॉ अजय सिंह, डॉ पी सी विश्वकर्मा , डॉ अख्तर सईद , ,डॉ प्रमोद वाचस्पति ,ओम प्रकाश सिंह ,शालिनी सिंह , विभा तिवारी ,निकिता सिह ,कारी ज़िया जौनपुरी , ओ पी खरे, आशुतोष पाल, अनुभव मिश्रा ,अशोक मिश्रा ,रंजीत मिश्र , डॉ धीरेन्द्र पटेल, अजय विक्रम सिह, जनार्दन अस्थाना , डॉ सईद अंसारी मसीहा जौनपुरी, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव हरीश,नन्दलाल समीर ,रमेश चद्र आशिक जौनपुरी ,अकील जौनपुरी ,असीम मछली शहरी इत्यादी लोगों ने अपनी अपनी रचनाएं पेश की |
अंत में इस कार्यक्रम में आये हुए २०० से से अधिक गणमान्य साहित्यका से जुड़े लोगों के प्रति आभार आयोजक क़ैस जौनपुरी ने ज्ञापित किया और यह भरोसा दिलाया कि आगे भी जौनपुर में अपनी संस्था आओ कहें मन की बात के कार्यक्रम जौनपुर वालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करते रहेंगे।
इस अवसर पर जौनपुर के मशहूर साहित्यकार और साहित्य में रूचि रखने वाले गणमान्य लोग और कई संस्थाओं से जुड़े लोग जैसे नूरुल हसन सोसाइटी के अली मंज़र डेजी , हुसैनी फोरम के मुस्लिम हीरा ,डॉ अजय सिंह, डॉ पी सी विश्वकर्मा , डॉ अख्तर सईद , ,डॉ प्रमोद वाचस्पति ,ओम प्रकाश सिंह ,शालिनी सिंह , विभा तिवारी ,निकिता सिह ,कारी ज़िया जौनपुरी , ओ पी खरे, आशुतोष पाल, अनुभव मिश्रा ,अशोक मिश्रा ,रंजीत मिश्र , डॉ धीरेन्द्र पटेल, अजय विक्रम सिह, जनार्दन अस्थाना , डॉ सईद अंसारी मसीहा जौनपुरी, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव हरीश,नन्दलाल समीर ,रमेश चद्र आशिक जौनपुरी ,अकील जौनपुरी ,असीम मछली शहरी इत्यादी उपस्थित रहे।
मोदी ने जिन सीटो पर की सभाएं,वहां हारी भाजपा
रायपुर- राज्य के विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में जिन चार सीटों पर चुनावी सभाएं की,वहां पर भाजपा उम्मीदवारों को बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य में चार चुनावी सभाएं जगदलपुर,
बिलासपुर,
अम्बिकापुर एवं महासमुन्द में की थी।
इन सभाओं में उन्हे सुनने उमड़ी भीड़ के इतर भाजपा के खिलाफ नतीजे आए है। जगदलपुर सीट पर कांग्रेस के रेखचन्द्र जैन ने भाजपा के सन्तोष बाफना को करारी शिकस्त दी।बिलासपुर सीट पर कांग्रेस के शैलेष पाण्डेय ने भाजपा के अमर अग्रवाल को,अम्बिकापुर सीट पर कांग्रेस के टी.एस.सिंह देव ने भाजपा के अनुराग सिंहदेव एवं महासमुन्द सीट पर कांग्रेस के विनोद चन्द्राकर ने भाजपा के पूनम चन्द्राकर को शिकस्त दी। "
रेल हादसा, अब तक 60 की मौत, पंजाब में कल राजकीय शोक
अमृतसर ट्रेन दुर्घटना: हेल्पलाइन नंबर
BSNL- 0183-2223171
BSNL- 0183-2564485
BSNL- 0183-2440024
BSNL- 0183-2402927
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर के पास रावण दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रूपए, जबकि घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी है।
बताया जा रहा है कि रावण दहन दौरान चल रहे फटाकों की आवाज के कारण लोगों को रेलगाड़ी आने का पता नहीं चला जिसके कारण लगभग 50 से अधिक लोगों की कटने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी बहुजन समाज पार्टी के नेता तरसेम सिंह भोला ने बताया कि रेल लाईनों पर सैंकड़ो लोग खड़े थे जो रेलगाड़ी की चपेट में आए हैं।
उन्होने बताया कि घटना के समय रेलवे फाटक भी खुला हुआ था। रेलगाड़ी धड़ाधड़ गुजर गई। उन्होने बताया कि मरने वालों की संख्या काफी अधिक हो सकती है। पुलिस तथा जिला प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
घायलों को ब्लड की जरूरत
वहीं रेल हादसे में घायल हुए लोगों को गुरु नानक अस्पताल, सिविल अस्पताल, श्री गुरु रामदास अस्पताल सहित कई निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। लोगों से आग्रह है कि वे अस्पताल में घायलों को रक्तदान कर सकते हैं।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाके को देखते हुए इसकी रफ्तार कम होनी चाहिए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। फिलहाल घटनास्थल पर लोग पहुंचकर अपनों की तलाश कर रहे हैं।
भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में
मुंबई में बारिश रूकी, जलभराव के कारण रेल ट्रैक डूबे व वेस्टर्न हाईवे पर लगा लंबा जाम
सड़कों पर भी अभी पानी जमा होने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालघर से सटे वसई में 400 से ज्यादा लोग दो दिन से फंसे हैं। यहां राहत-बचाव काम के लिए एनडीआरएफ की एक कंपनी तैनात की गई है।
मुंबई में सोमवार को औसत से पांच गुना ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं मुंबई से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटें भी बारिश के कारण प्रभावित हुईं।
कई राज्यों में तूफान के अलर्ट पर आज स्कूल बंद
दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।
खोजी एवं बचाव दलों को तैयार रहने को कहा गया है। यह सारी तैयारी मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश एवं आंधी तूफान की चेतावनी जारी करने के बीच की गई है।
यातायात पुलिस ने अपने र्किमयों से टूटे पेड़ जैसी बाधाओं को हटाने के लिए तैयार रहने को कहा।
पुलिस ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की स्थिति देख लेने को कहा।
दिल्ली मेट्रो ने भी चेतावनी के बीच ट्रेनों के संचालन में अत्यंत सावधानी बरतने का फैसला किया है।
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश द्वारा तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सरकार ने प्रशासन को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
उत्तराखंड में भी तूफान
उत्तराखंड में तूफान के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिर गए जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया। राज्य के सभी जनपदों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी का असर राज्य के कई स्थानों में दिखने लगा है। चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, पौड़ी जनपदों के कई स्थानों पर बिजली के खंबे धराशाई होने की खबर है।
यूपी में भी स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी मंगलवार को पहली से 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा अलीगढ़ में भी नर्सरी से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल दो दिन तक बंद किए गए हैं। गाजियाबाद में भी सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
हरियाणा में भी अलर्ट
हरियाणा सरकार ने 7 और 8 मई के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने की घोषणा रविवार को ही कर दी थी। हरियाणा में भयंकर तूफान की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया।
राजस्थान
राजस्थान में भी धूल भरी आंधी ने सोमवार को लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। घनी आंधी भरी हवा उड़ते हुए देखी जा रही है जिसमें मिट्टी का गुब्बार है, कहा जा रहा है कि यह वीजिया राजस्थान की है। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ट्वीट कर कहा कि हम इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि एक-दूसरे की मदद करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
त्रिपुरा
त्रिपुरा में तूफान से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 1800 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में खोवई सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को आए तूफान के बाद करीब 2500 लोग सरकारी इमारतों में आश्रय लेने को मजबूर हैं।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में भी सोमवार को बारिश हुई। वहीं राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लाहौल और स्पीति में 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतांग पास 15 सेमी बर्फ की चादर से लिपटा हुआ है। किलोंग एवं गोंडला में चार सेमी और तीन सेमी ताजा बर्फबारी हुई।
बॉलीवुड स्टार सलमान खान को कोर्ट से मिली जमानत,सजा हुई सस्पेंड
मुंबई: राजस्थान में जोधपुर के कांकाणी गांव में साल 1998 में काला हिरण शिकार केस में पांच साल की सजा काट रहे सलमान को जमानत मिल गई है। सलमान को कोर्ट से 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिली है और उनकी सजा सस्पेंड कर दी गई है। अब जल्द ही 48 घंटो बाद सलमान जेल से बाहर आ जाएंगे। खबरें आ रही हैं निचली अदालत रिहाई का आदेश देगी और थोड़ी देर में जेल के कागताद लेकर वकील पहुंचेगे। जहां सलमान को बेल मिल गई है वहीं ये भी बताया जा रहा है कि बिश्नोई समाज कोर्ट में एक बार फिर से अपील करेगा।
सलमान की जमानत से फैंस काफी जश्न मना रहे हैं। वहीं उनके घर केबाहर भी फैंस की काफी भीड़ जमा है। सलमान के साथ-साथ उनके फैंस और परिवार वालो ने चैन की सांस ली है।
किस अपराध में जेल की सजा काट रहे हैं सलमान
सलमान खान को कोर्ट ने वन्यजीव (संरक्षण) कानून के प्रावधान 9/51 के तहत दोषी करार देते हुए 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। सलमान पर आरोप है कि उन्होंने एक अक्टूबर 1998 को जोधपुर के निकट कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था। यह घटना ‘हम साथ साथ है फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। दरअसल, काला हिरण एक विलुप्तप्राय जंतु है और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम- 1972 की अनुसूची एक में शामिल है। इसकी हत्या कानूनन अपराध है।
तीन बार जोधपुर जेल में रह चुके हैं सलमान
बता दें कि सलमान को चौथी बार जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है। इसी जेल में कथावाचक आसाराम भी कैद है जो बलात्कार के मामले में आरोपी है। इससे पहले सलमान शिकार के मामले में ही कुल 18 दिनों के लिए तीन बार साल 1998, 2006 और 2007 में भी जोधपुर जेल में रह चुके हैं।
संविधान के अनुरूप जनता को न्याय दें न्यायाधीश : डा सुनील कुमार सिंह
साधू के सामान हो न्यायाधीश की जीवन शैली - डा सुनील कुमार सिंह
जानिए : सोने-चांदी के कितने बढ़े दाम?
मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज
जौनपुर
M. S. S. PUBLIC SCHOOL
Post Ads
Translate
Popular Posts
-
मेडिकल कॉलेज जौनपुर का विशेष अभियान, 600 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच गोद लिए गए गांव के प्राथमिक विद्यालय में सात दिनों से च...
-
जौनपुर में एआरपी की समीक्षा बैठक संपन्न, शैक्षिक योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश छह विकास खंडों के एआरपी के कार्यों की हु...
-
( सोहराब ) जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा ...
-
सर सैयद अहमद खान की जयंती पर मरीजों में बांटे फल, नौ पूर्व छात्रों ने किया रक्तदान वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान बोले—रक्तदान म...
-
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सोमवार को ज...















