मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिनेश चैधरी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना था कि गांव के सबसे गरीब व्यक्ति की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति करके उसको भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ना। उन्हीं से प्रेरणा लेकर भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार गरीबों, किसानों, शोषितों के हक अधिकार एवं सम्मान के लिए सदैव शचेष्ट एवं तत्पर है। किसानों के विकास के लिए सरकार विशेष पहल की है यथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, ऋण मोचन योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना के माध्यम से किसानों को तकनीकी खेती से प्रशिक्षित कर किसानों की आमदनी दूनी करके उनके चेहरे पर खुशहाली लायी जायेगी।
कृषि विभाग के तकनीकी सहायक व प्रभारी विषय वस्तु विश्ेाषज्ञ डा.रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि किसान भाई इस समय खाली खेतों में अगेती आलू एवं तोरिया की बुआई करके अतिरिक्त उपज प्राप्त कर अपनी समृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुफरी चन्द्रमुखी,कुफरी बहार, कुफरी अशोका अगेती आलू की उन्नतिशील प्रजातियां हैं। इसकी बुआई करने से साठ दिन में 250 से 300 कुन्तल प्रति हेक्टेअर उपज प्राप्त कर सकते हैं। डाॅ0 यादव ने बताया कि तोरिया की बुआई के लिए भवानी, टाइप-30,टाइप-330 उन्नतिशील प्रजातियां हैं। 4-5 किग्रा0 बीज शोधित कर प्रति हेक्टेअर की दर से बुआई करने पर अतिरिक्त तिलहन प्राप्त कर किसान अपनी उन्नति कर सकते है।
गन्ना निरीक्षक डाॅ. विनोद सिंह ने गन्ना की उन्नतिशील खेती की विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा तथा संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि डाॅ. रमेश चन्द्र यादव ने किया।
कार्यक्रम में सोनम एण्ड पार्टी द्वारा लोकगीत के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डाॅ0 नृपेन्द्र सिंह, आर.डी0चैधरी, सुरेश सिंह यादव, डाॅ. अजय कुमार यादव,डाॅ. ए.के.सोनकर, अब्दुल हक अंसारी, फिरोज अंसारी, अखिलेश सिंह, के.के.यादव, अवनीश यादव गणमान्य जन उपस्थित रहे।