शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोरखपुर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर द्वारा जनपद के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं एक पेड़ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अध्यापक का बच्चों के प्रति विशेष लगाव होना चाहिए। जब शिक्षक बच्चों के साथ आत्मीयता और अपनापन रखते हैं तो बच्चे उनसे बेहतर ढंग से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से घुल-मिल जाने पर बच्चे अपने मन की बातें भी शिक्षक के साथ साझा करते हैं, जिससे उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने में सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को बच्चों के साथ संवेदनशील और आत्मीय व्यवहार करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, समस्त डीसी तथा समस्त एसआरजी उपस्थित रहे।
शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा सम्मान समारोह में शामिल होकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
No comments
Post a Comment