Break News

Sticky Grid(5)

Latest News

World News{#d70f81}

Lucknow{#fcb315}

Utter Pradesh{#32bba6}

Health{#1BAEE0}

Featured post

वतन से मुहब्बत ही हमारी पहचान है, एस एम मासूम

   वतन से मुहब्बत  ही हमारी पहचान है,एस एम मासूम  जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर में माहे मुहर्रम का चाँद होते ही पहली मुकर्रम से दो महीने आठ द...

LATEST POSTS

317 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण, 297 सहायक उपकरण के लिए चिन्हित

item-thumbnail
317 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण, 297 सहायक उपकरण के लिए चिन्हित
ALIMCO शिविर में सात विकासखंडों के बच्चों ने लिया हिस्सा, बीएसए समीर ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर। दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत विकासखंड बक्शा में ALIMCO उपकरण मापन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बक्शा समेत बदलापुर, सिकरारा, महाराजगंज, सुजानगंज, खुटहन एवं करंजाकला विकासखंडों से पहुंचे 317 दिव्यांग बच्चों का मापन एवं परीक्षण किया गया।

मापन प्रक्रिया के बाद 297 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। चिन्हित बच्चों को उनकी दिव्यांगता एवं आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे पूरी की जाएगी। सहायक उपकरण मिलने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने, पढ़ाई करने तथा दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

बीएसए ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

शिविर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के मापन एवं परीक्षण की प्रक्रिया देखी तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाए और पात्र बच्चों को योजना का लाभ समय से मिले।

इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय भी मौजूद रहे। बीएसए ने सभी स्पेशल एजुकेटर को निर्देश दिया कि चिन्हित किए गए बच्चों की आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराई जाएं, जिससे सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्रवाई में अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। प्रत्येक पात्र बच्चे तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
Read more »

वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

item-thumbnail
वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
( सोहराब )
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के निर्देशन में बुधवार को निःशुल्क वृद्धजन आवास वृद्धाश्रम, सैद अलीपुर सदर, जौनपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सीडि./सचिव तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। वृद्धजनों ने किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं बताई। साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। 
सचिव सुशील कुमार सिंह ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संतान की होती है। यदि भोजन, वस्त्र, आवास, चिकित्सा अथवा अन्य आवश्यकताओं को लेकर परेशानी हो तो संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर भरण-पोषण की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकता है। 
उन्होंने बताया कि भरण-पोषण अधिकरण द्वारा आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई का प्रावधान है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां आश्रमवासियों के लिए आवास, नियमित पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, मनोरंजन तथा निःशुल्क व्यायाम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत मिलने वाली सहायता के संबंध में भी जानकारी दी। 
इस अवसर पर रमेश उपाध्याय, प्रबंधक, रवि कुमार चौबे, स्टोर कीपर, ज्योति विश्वकर्मा, लेखाकार, महिला देवी, केयरटेकर, राम सिंह, रसोइया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस तरह के जागरूकता शिविरों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों सहित कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया जाता है। 

Read more »

प्रतिबंधित मांझा अब सिर्फ धागा नहीं, जनजीवन के लिए गंभीर खतरा

item-thumbnail
प्रतिबंधित मांझा अब सिर्फ धागा नहीं, जनजीवन के लिए गंभीर खतरा
NGT के आदेश के बावजूद हादसे जारी, मुख्यमंत्री से अलग कठोर कानून बनाने की मांग
( सोहराब )
जौनपुर, 10 सितंबर। प्रतिबंधित चाइनीज, नायलान, सिंथेटिक एवं नॉन-बायोडिग्रेडेबल मांझे से लगातार हो रही मौतों और गंभीर दुर्घटनाओं को लेकर अधिवक्ता विकास तिवारी एवं अतुल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित मांझे के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रभावी रोक के साथ कठोर एवं अलग कानून बनाए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि पतंग उड़ाना देश की परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है, लेकिन जानलेवा मांझा अब आम नागरिकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने 11 जुलाई 2017 को नायलान, सिंथेटिक एवं गैर-जैव अपघटनीय मांझे के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद और उपयोग पर रोक के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।

जौनपुर में कई हादसों का हवाला

ज्ञापन में जौनपुर में प्रतिबंधित मांझे से हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि 11 दिसंबर 2025 को शिक्षक संदीप तिवारी तथा 14 जनवरी 2026 को डॉ. समीर हाशमी की मांझे से गर्दन कटने के कारण मौत हो गई। इसके अलावा पिछले दस महीनों में दो दर्जन से अधिक लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का दावा किया गया है। 6 सितंबर 2026 को सुजल मौर्य एवं उनके भाई सानू मौर्य भी प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए।

ज्ञापनकर्ताओं ने कहा कि 12 जनवरी 2026 को संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंधित मांझे के संबंध में विधिवत नोटिस दिए जाने के बावजूद दो दिन बाद डॉ. समीर हाशमी की मौत होना बेहद गंभीर विषय है। जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद भी यदि घटनाएं लगातार जारी हैं तो स्पष्ट है कि केवल कागजी आदेश और मौसमी अभियान पर्याप्त नहीं हैं।

“पतंग उड़ती रहे, लेकिन किसी की जिंदगी न कटे”

अधिवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि उनकी लड़ाई पतंग उड़ाने की परंपरा के खिलाफ नहीं, बल्कि उस जानलेवा मांझे के खिलाफ है, जो सड़क पर चलते किसी निर्दोष नागरिक की जान ले सकता है। उन्होंने कहा, “पतंग उड़ती रहे, लेकिन किसी की जिंदगी न कटे।”

ज्ञापन में प्रतिबंधित मांझे के निर्माण, परिवहन, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर कठोर दंड, पूरे आपूर्ति तंत्र की जांच, ऑनलाइन बिक्री पर प्रभावी रोक तथा प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थायी निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

अतुल सिंह ने कहा कि अब किसी अगली मौत का इंतजार नहीं किया जा सकता। सरकार को प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

इस अवसर पर विकास तिवारी, अतुल सिंह, डॉ. अब्बासी, अंकित यादव, आशीष शुक्ल, सुधांशु सिंह, रंजीत यादव, भैया लाल यादव, देवेश मौर्य, नीरज पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Read more »

बीएसए के निरीक्षण में छात्र का सौर ऊर्जा मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

item-thumbnail
बीएसए के निरीक्षण में छात्र का सौर ऊर्जा मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
कक्षा सात के दुर्गेश ने तैयार किया ‘इको-फार्म गार्ड’, फसलों और वन्यजीवों की सुरक्षा का दिया संदेश

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने मंगलवार को विकासखंड सिरकोनी स्थित कंपोजिट विद्यालय परियावां का निरीक्षण किया। बीएसए के विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति, साफ-सफाई तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कक्षा सात के छात्र दुर्गेश मौर्य द्वारा तैयार किया गया ‘Eco-Farm Guard’ मॉडल बीएसए के आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र ने सौर ऊर्जा आधारित इस नवाचार को खेतों की सुरक्षा के उद्देश्य से तैयार किया है।

छात्र दुर्गेश ने बताया कि उसका बनाया मॉडल पर्यावरण के अनुकूल तरीके से खेतों की फसलों को जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हो सकता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य ऐसा समाधान विकसित करना है, जिससे किसानों की फसल भी सुरक्षित रहे और जानवरों को भी किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।

मॉडल के माध्यम से छात्र ने खेती, पर्यावरण संरक्षण और पशु सुरक्षा के बीच संतुलन स्थापित करने का संदेश दिया। विद्यालय में बच्चों द्वारा किए जा रहे इस तरह के नवाचारों से उनमें वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या के समाधान की क्षमता विकसित हो रही है।

बीएसए समीर ने छात्र के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर प्रयोग, नवाचार और वैज्ञानिक सोच के लिए अवसर देना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

विद्यालय परिवार ने बताया कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। ‘इको-फार्म गार्ड’ इसी प्रयास की एक प्रेरणादायी मिसाल बनकर सामने आया है।
Read more »

कला उत्सव में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज का दबदबा

item-thumbnail
कला उत्सव में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज का दबदबा
कई विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

जौनपुर। जनपद स्तरीय कला उत्सव-2026 का आयोजन मंगलवार को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर में हुआ। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. राजन सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी बसंत लाल पाल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सुवासिनी तथा तिलकधारी महाविद्यालय के अरविंद गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कला उत्सव की विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक विधाओं में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संगीत गायन शास्त्रीय/उपशास्त्रीय एकल में अनुराग निषाद, लोकगीत/देशभक्ति समूह गायन में प्रियांशी, आंचल, खुशबू एवं काजल, एकल शास्त्रीय नृत्य में प्रियांशी चौरसिया, क्षेत्रीय/लोक-जनजातीय समूह नृत्य में हिमानी, अविका, सिद्धि एवं जाह्नवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक में वैष्णवी एवं जाह्नवी, पारंपरिक कहानी वाचन में पलक सोनी एवं ज्ञानी पाल विजेता रहे।

दृश्य कला की द्विआयामी चित्रकला में खुशी निषाद, त्रिआयामी मूर्ति कला में रश्मिश मौर्या तथा स्वदेशी खेल-खिलौने एवं स्थानीय शिल्प में डाली ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं विभिन्न विधाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की हिमांशी चतुर्वेदी, इंटर कॉलेज कुंवरपुर के अजीत कुमार, आशीष, सत्यम पटेल, समीर अली एवं हरिल राव, राजकीय इंटर कॉलेज पावर, केराकत के पहला यादव, राजकीय इंटर कॉलेज पछवार की सुहानी तथा पंचशील इंटर कॉलेज फतेहगंज की नेहा प्रजापति शामिल रहीं।

तृतीय स्थान पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारियावां की लक्ष्मी निषाद एवं महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की आराधना नंदिनी रहीं।

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह एवं डॉ. राजन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
Read more »

बच्चों की कल्पनाशीलता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आकर्षक चार्टों से सजा विद्यालय

item-thumbnail
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देश के क्रम में विकासखंड सिकरारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोहदा (पी.एस. गोहदा) में बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सामाजिक जागरूकता से संबंधित आकर्षक चार्ट एवं मॉडल तैयार किए गए।
विद्यालय की अध्यापिका नूपुर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, बिजली बचाओ और पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ का संदेश दिया।
बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में प्रकृति, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, जीव-जंतु, स्वच्छ पर्यावरण तथा देशप्रेम की सुंदर झलक देखने को मिली। इस रचनात्मक गतिविधि में अंकिता यादव, रोहित, प्राइस पटेल, नैन्सी एवं अर्पिता पटेल ने विशेष रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय शिक्षा से जोड़ा गया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक चार्टों और मॉडलों की सभी ने सराहना की।
अध्यापिका नूपुर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बच्चों की यह पहल न केवल उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करती है, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवन के प्रति जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण संदेश देती है।
Read more »
Older Posts
Home