नई दिल्ली: भारतीय टीम कल पल्लेकेल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरेगी लेकिन इससे पहले कप्तान कोहली की किस्मत पर काले बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, आज मैदान में दिनभर बूंदाबांदी देखने को मिली आैर माैसम विभाग के अनुसार, मैच के पहले आैर दूसरे दिन बारिश आने के पूरे आसार हैं। अगर बारिश खलल डालती है तो भारतीय टीम क्रिकेट इतिहास में पहली बार विदेशी धरती पर 3-0 से क्लीन स्वीप करने से चूक जाएगी।
खिलाड़ी नहीं कर पाए प्रैक्टिस
बारिश पड़ने के कारण प्रैक्टिस सैशन को भी रद्द करना पड़ा, जिसके चलते खिलाड़ी तैयारी नहीं कर सके। मैदान को पूरी तरह से कवर किया हुआ है ताकि आउट फिल्ड पर फर्क ना पड़े। पिच क्यूरेटर के अनुसार, मैच के एक दिन पहले बारिश पड़ने के कारण पहला आैर दूसरा सैशन खेलना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है।
धोनी को पछाड़ने से भी चूक जाएंगे कोहली
अगर मैच ड्रा या रद्द होता है तो कप्तान कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ने से चूक जाएंगे। धोनी, साैरव गांगुली जैसे दिग्गज भारतीय कप्तान श्रीलंका के खिलाफ लगातार 5 मैच जीतने में कभी भी कामयाब नहीं हुए। वहीं कोहली ने श्रीलंका पर लगातार 4 मैचों पर फतह हासिल कर ली है आैर यदि वह आखिरी टेस्ट मैच भी जीत जाते हैं तो वह श्रीलंका के खिलाफ लगातार 5 मैच जीतने वाले इकलाैते कप्तान बन जाएंगे।
बारिश की खलल के कारण भारत के सपनों पर फिर सकता है पानी
IND vs SL: बारिश के कारण खेल में खलल, भारत के 2 विकेट पर 56 रन

टीम इंडिया का अच्छा प्रदर्शन जारी
भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 45 रन पर 2 विकेट, रवींद्र जडेजा ने 67 रन पर दो विकेट, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के एक एक विकेट निकाले। सुबह श्रीलंकाई टीम ने 154 रन पर पांच विकेट से आगे अपनी पारी की शुरूआत की थी। उस समय बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज 54 रन और दिलरूवान परेरा छह रन बनाकर क्रीज पर थे। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अपनी पारी को संभलते हुए आगे बढ़ाया और उसने अपने बाकी 3 विकेट 84 रन के भीतर गंवाए।
भारत ने अपनी पहली पारी में 600 रन बनाए जो श्रीलंकाई सरजमीं पर उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 154 रन बनाए हैं और वह भारत से अभी 446 रन पीछे हैं और उसे फालोआन से बचने के लिए अभी 247 रन की जरूरत है। श्रीलंका का दारोमदार अब पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज पर टिका है जो 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने 64 रन बनाए।
दूसरे दिन भी भारत का प्रदर्शन अच्छा
शमी (30 रन देकर 2 विकेट) ने अपने दूसरे स्पैल के पहले ओवर में 2 विकेट निकाले। उनके अलावा उमेश यादव (50 रन देकर एक) और रविचंद्रन अश्विन (49 रन देकर एक) ने भी 1-1 विकेट लिया है। इससे पहले भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों के प्रयास भारत 600 रन तक पहुंचने में सफल रहा। पहले दिन अगर भारतीय पारी का आकर्षण शिखर धवन (190) और चेतेश्वर पुजारा (153 रन, 265 गेंदें, 13 चौके) के शतक थे तो दूसरे दिन अंजिक्य रहाणे (57 रन, 130 गेंदें, 3 चौके) और हार्दिक पंड्या (49 गेंदों पर 50 रन, 5 चौके, 3 छक्के) ने अर्धशतक जमाए। अश्विन (47 रन, 60 गेंदें, 7 चौके) और शमी (30) ने भी उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप ने 132 रन देकर 6 विकेट लिए।
भारत से हार के बाद पाकिस्तान टीम को लगा करारा झटका, बाहर हुआ ये खिलाड़ी

मैच के बाद गेंदबाज के चोट का किया स्कैन
बोर्ड ने बताया कि मैच के बाद तेज गेंदबाज के चोट का स्कैन किया गया है जिसमें उनके चोटिल होने की पुष्टि हुई है। वहाब ने इस वर्ष चार अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 260 रन लुटाए हैं और सिर्फ दो ही विकेट झटके हैं।
वहाब की जगह अन्य खिलाड़ी को टीम में रखने की अनुमति मांगी
पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति से वहाब की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की अनुमति मांगी है। पीसीबी को अगर आईसीसी से यह अनुमति मिल जाती है तो टीम के पास तेज गेंदबाज जुनैद खान या ऑलराउंडर फहीम अशरफ को टीम में शामिल करने का विकल्प होगा। पाकिस्तान को वर्षा बाधित अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों 124 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान का अब अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा जिसने अपने पहले मैच में श्रीलंका को धोया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए कड़ी चुनौती
कार्डिफ: पहले मैच में आसान जीत के बाद खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड आज चैम्पियंस ट्राफी ग्रुप ए के मैच में न्यूजीलैंड से खेलेगी तो उसके सामने चुनौती अधिक कठिन होगी । दोनों टीमों के लिये बहुत कुछ दाव पर लगा है । इंग्लैंड अगर जीत जाता है तो लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल का दावा पुख्ता हो जायेगा जबकि न्यूजीलैंड की नजरें पूरे दो अंक हासिल करने पर होगी ।
पहले मैच बाधा भी थी बारिश
बारिश के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका पहला मैच बेनतीजा रहा जिससे उसे एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहले मैच में 306 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश को हराया था। उसमें जो रूट ने 10वां शतक जमाया जबकि एलेक्स हेल्स 5 रन से शतक से चूक गए। कप्तान इयोन मोर्गन ने 61 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जैसन राय हालांकि पिछली छह वनडे पारियों में 20 से अधिक का स्कोर नहीं बना सके । मेजबान टीम को तेज गेंदबाज हरफनमौला क्रिस वोक्स की कमी खलेगी जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं । स्टीवन फिन ने टीम में उनकी जगह ली है।
आदिल रशीद को टीम में मिल सकता है मौका
मोर्गन लेग स्पिनर आदिल रशीद को भी विविधता के लिए टीम में शामिल कर सकते हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करके इस मुकाबले को रोचक बना दिया है । केन विलियमसन ने उस मैच में मोर्चे से अगुवाई करते हुए नौवां वनडे शतक जमाया । ल्यूक रोंची भी फार्म में दिखे जबकि मार्टिन गुप्टिल ने उम्दा प्रदर्शन किया ।
नितिन और मिहिका बने एशियाई जूनियर चैंपियन

लड़कियों के वर्ग में मिहिका ने भी बेहतरीन लय जारी रखते हुए फाइनल में शीर्ष वरीय महक जैन को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया। मिहिका ने फाइनल में महक को कोई मौका नहीं दिया और शानदार अंदाज में इस मैच को निपटाते हुए खिताब अपने नाम किया।
चैम्पियंस ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी बांग्लादेश:मशरेफ मुर्तजा
डबलिन: बांग्लादेश को चैम्पियंस ट्राफी में पहले मैच से पूर्व अभी दो अभ्यास मैच और खेलने हैं लेकिन कप्तान मशरेफ मुर्तजा को यकीन है कि न्यूजीलैंड पर 5 विकेट से मिली जीत से उनकी टीम का मनोबल बढेगा ।
मुर्तजा ने कहा कि अभ्यास मैच अहम होंगे और विकेट भी अलग होगी लेकिन भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों से हम बहुत कुछ सीखेंगे । ये दो बड़े मैच हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच कठिन था लेकिन आखिरी दो मैचों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है ।
न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 270 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 5 विकेट 199 रन पर गंवाने के बाद बिना कोई और विकेट खोये 10 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया । महमूदुल्लाह ने 36 गेंद में 6 चौकों और 1 छक्के के साथ नाबाद 46 रन बनाए जिससे वनडे क्रिकेट में उनके 3000 रन भी पूरे हो गए ।
रोम मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे बोपन्ना और कुइवास की जोड़ी

इस एक घंटे 39 मिनट तक चले मैच में बोपन्ना और कुइवास को ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के 3 मौके मिले लेकिन वे इनमें से किसी का फायदा नहीं उठा पाये। उन्होंने पहले सेट में एक बार अपनी सर्विस गंवाई।
इस जोड़ी का अगला मुकाबला पीयरे ह्यूज हरबर्ट और निकोलस माहूट की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। इस बीच महिला वर्ग में सानिया मिर्जा और यारोस्लावा श्वेदोवा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी क्वार्टर फाइनल में सारा इरानी और मार्टिना ट्रेविसान से भिड़ेगी।
शारापोवा चोट के कारण रिटायर, मर्रे हारे
सुनीता लकड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मैचों का शतक पूरा किया
पुकेकोहे: भारत की प्रीमियर डिफेंडर सुनीता लकड़ा ने आज यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में देश के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि अपने नाम की। लकड़ा ने 2009 में अपना अंतरराष्ट्रीय आगाज किया था, तब से भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनी हुई हैं। वह अभी न्यूजीलैंड में दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, सुशीला चानू, उदिता और गुरजीत कौर के साथ भारत के डिफेंस की अगुवाई कर रही हैं।
ओडि़शा में जन्मीं लकड़ा ने 17वें एशियाई खेलों, 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वह चौथी महिला एशियाई चैंम्पियंस ट्राफी और कनाडा में महिला हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर में भारत के सफल अभियान में भी अहम रहीं।
हाकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने कहा कि सुनीता बहुत ही मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्होंने कई बार अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में अपनी उपयोगिता साबित की है और आज उन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किये, जिसके लिये मैं उन्हें बधाई देता हूं। ’’
बोर्डेक्स चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पेस-लिप्सकी
फ्रांस: भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और अमेरिका के स्काट लिप्सकी की जोड़ी ने आज यहां माथियास बोर्ज और गे्रगोएर बारेरे की स्थानीय जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर बोर्डेक्स चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत और अमेरिका की दूसरी वरीय जोड़ी ने गैरवरीय स्थानीय जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में 6-2 7-5 से हराया।
पेस और लिप्सकी का सामना अगले दौर में फ्रांस के लारेंट लोकेली और जेवियर मैक्सिम तथा उनके हमवतन ट्रिस्टान लमासिन और जोनाथन एसेरिक के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से होगा।
यासिर शाह ने वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाला
डोमिनिका: स्टार गेंदबाज यासिर शाह के 3 विकेट की बदौलत पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज के 218 रन पर 5 विकेट झटककर उसे मुश्किल में डाल दिया।
तीसरे दिन की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने पहली पारी में पांच विकेट पर 218 रन बना लिये हैं और वह अभी भी पाकिस्तान के पहली पारी के 376 रन से 158 रन पीछे है। वेस्टइंडीज के लिये करारे झटके की बात है कि 5 विकेट के अलावा पारी में 60 रन बनाने वाले रोस्टेन चेज रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।
वेस्टइंडीज की पारी की दिलचस्प बात रही कि उसके सभी बल्लेबाजों ने जमने के बाद अपने विकेट गंवाये। क्रेग ब्रैथवेट ने 29 ,कीरन पावेल ने 31 ,शिमरन हेटमेर ने 17 ,साई होप ने 29 और रोस्टेन चेज ने 60 रन बनाये। टीम के 183 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होने से पहले चेज ने 129 गेंदों की अपनी धैर्यपूर्ण पारी में 5 चौके लगाये। शेन डोवरिच 20 और कप्तान जैसन होल्डर 11 रन पर नाबाद रहे।
यासिर शाह ने मेजबान टीम को शुरुआती तीन झटके दिए। उन्होंने ब्रैथवेट ,पावेल और हेटमेर के विकेट लिये। उनके अलावा मोहम्मद अब्बास ने 43 रन पर एक विकेट और अजहर अली ने 15 रन पर एक विकेट लिये। उल्लेखनीय है कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है।
पंजाब और चंडीगढ़ ने खेला 2-2 से ड्रा
बेंगलुरु: हॉकी पंजाब और हॉकी चंडीगढ़ ने शुक्रवार को यहां सातवीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (पुरुष) ए डिवीजन के बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-2 से ड्रा खेला।
चंडीगढ़ ने पंजाब को चौंकाते हुए पहले हाफ की समाप्ति पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली और जीत की तरफ कदम बढ़ा दिये लेकिन दूसरे हाफ में पंजाब ने जैसे नींद से जागते हुए अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाया और चंडीगढ़ के गोल करने के अवसर को नाकाम करने के अलावा उसने दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
पंजाब के लिये दोनों गोल 67 वें और 69 वें मिनट में आये। दोनों टीमों की तरफ से अन्य कोई गोल नहीं हो सका और मैच 2-2 से ड्रा समाप्त रहा। अन्य मैचों में हॉकी ओड़शिा ने गंगपुर ओड़शिा को 1-0 से ,हरियाणा ने मणिपुर को 3-0 और मध्य प्रदेश ने झारखंड को 5-0 के एकतरफा अंतर से पराजित किया।
मैड्रिड ओपन में नडाल क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, एंडी मरे हुए बाहर
मैड्रिड: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे की क्ले कोर्ट पर खराब फार्म मैड्रिड ओपन में भी जारी रही और वह अंतिम-16 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए जबकि दूसरे नंबर के सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल और यहां चार बार चैंपियन रह चुके स्पेन के राफेल नडाल ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
मरे को पहले राउंड में बाई मिली थी और उन्होंने दूसरा राउंड जीता था। लेकिन अंतिम-16 में मरे को क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच ने लगातार सेटों में 6-3 6-3 से पीट दिया। मरे का इससे पहले बार्सिलोना ओपन और मोंटे कार्लाे मास्टर्स में भी निराशाजनक प्रदर्शन रहा था।
मैड्रिड में अंतिम 16 में बाहर होने का खामियाजा मरे को अब अपने ओवरऑल रैंकिंग अंकों के नुकसान के साथ उठाना होगा। मरे को बाहर करने वाले कोरिच का क्वार्टरफाइनल में आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से मुकाबला होगा जिन्होंने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 4-6 6-4 7-6 से हराया।
जीत से अलविदा होना चाहेेंगे दिल्ली और बेंगलुरु
नई दिल्ली: टी 20 का सीजन 10 के प्लेआफ से बाहर हो चुके दिल्ली और बेंगलुरु रविवार को जब यहां फिरोज शाह कोटला मैदान में आमने सामने होंगे तो दोनों ही टीमों का लक्ष्य जीत के साथ इस टूर्नामेंट से अलविदा लेना होगा।
दिल्ली ने टूर्नामेंट में टुकड़ो-टुकडों में अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ निर्णायक मौकों पर की गयी गलती से उसके हाथ से प्लेआफ में जाने का मौका निकल गया। दूसरी तरफ पिछले संस्करण की उपविजेता टीम बेंगलुरु ने पूरे ही टूर्नामेंट में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और दिग्गज खिलाड़ियों से सजी यह टीम तालिका में आठवें और अंतिम स्थान पर है। दिल्ली ने कल कोटला में पुणे को सात रन से पराजित किया था जिससे 13 मैचों में उसके 12 अंक हो गए। दिल्ली का यही लक्ष्य रहेगा कि वह कम से कम जीत के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहे जो उसके लिये सम्मान बचाने वाली स्थिति होगी।
विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम मैच को जीते या हारे उसका फिसड्डी रहना तय है। बेंगलुरु ने 13 मैचों में सिर्फ दो मैच जीते हैं और 10 मैच गंवाए हैं। विराट भी चाहेंगे कि उनके खिलाड़ी कम से कम आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन कर कल जीत हासिल करें। बेंगलुरु के कप्तान विराट दिल्ली के ही खिलाड़ी हैं और कोटला उनका घरेलू मैदान है। विराट के लिए यह अच्छा मौका रहेगा कि वह अपने घरेलू मैदान पर एक उम्दा पारी खेलें और अपनी टीम को जीत दिलायें। कोटला में कल दिल्ली और पुणे का मैच देखने के लिये लगभग 40 हजार दर्शक मौजूद थे और अपने ही दिल्ली के खिलाड़ी विराट को खेलता देखने के लिये उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
गुरप्रीत, हरप्रीत ने एशियाई चैम्पियनशिप के कांस्य पदक दौर में प्रवेश किया

हरप्रीत ने अच्छी शुरूआत की, उसने क्वालीफिकेशन दौर में जापान के युया माएता को 2-1 से मात दी लेकिन वह क्वार्टरफाइनल में कोरिया के जून-हयोंग किम से 0-8 से पराजित हो गये। लेकिन इस कोरियाई खिलाड़ी के स्वर्ण पदक दौर में पहुंचने से हरप्रीत को पोडियम में पहुंचने का मौका मिलेगा जिसमें वह दिन के अंत में चीन के जूंजी ना से भिड़ेंगे। गुरप्रीत ने अपने रेपेशाज बाउट में किर्गीस्तान के बुरगो बेशालिव को हराकर कांस्य पदक दौर में जगह सुनिश्चित की।
गुरप्रीत इससे पहले क्वार्टरफाइनल में मक्सात येरेझेरेपोव से 6-8 से हार गये थे लेकिन कजाखस्तान के पहलवान ने स्वर्ण पदक दौर में प्रवेश किया तो इस भारतीय को एक और मौका मिला। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि क्वालीफिकेशन बाउट में अच्छा प्रदर्शन किया और उज्बेकिस्तान के दिलशोदजोन तुरदिएव को 6-4 से पराजित किया। अब वह कांस्य पदक के प्ले आफ में चीन के बिन यांग से भिड़ेंगे।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका पर लगा प्रतिबंध हटा

दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री थेंबेलानी एनक्सी ने मंगलवार को इस प्रतिबंध के हटने की पुष्टि करते हुए कहा कि बोर्ड अब बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी और दावेदारी फिर से कर पाएगा। सरकार देश के सबसे अधिक लोकप्रिय खेलों में ज्यादा से ज्यादा अश्वेत खिलाडिय़ों की भागीदारी चाहती थी लेकिन रंगभेद समाप्त होने के दो दशक से ज्यादा समय के बाद भी श्वेत खिलाडिय़ों का ही एथलेटिक्स, क्रिकेट, नेटबॉल और रग्बी टीमों में बोलबाला रहा है। खेल मंत्री ने बताया कि क्रिकेट के अलावा रग्बी और नेटबाल पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया गया है जबकि एथलेटिक्स अभी प्रतिबंध के दायरे में है।
टेस्ट से संन्यास लेने की तैयारी में दिग्गज खिलाड़ी

एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘आमिर स्वयं भी निराश हैं कि आखिर कैसे उनकी निजी चर्चा सामने आयी और किसने इस चर्चा को लीक किया।’’ खबर के अनुसार, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज में टीम प्रबंधन अब जांच कर रहा है कि इस निजी चर्चा को लीक करने के लिए कौन जिम्मेदार है।’’
खबर में कहा गया है कि दो टेस्ट में 11 विकेट चटकाने वाले आमिर ने टीम के साथियों और प्रबंधन के साथ चर्चा में स्पष्ट किया कि टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर शारीरिक फिटनेस और मजबूती की जरूरत है। इसके अनुसार, ‘‘उसके संकेत दिए कि वह एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट पर ध्यान देना पसंद करेगा।’’
साक्षी करेंगी भारतीय चुनौती की अगुवाई

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला तीनों वर्गों में कुल 24 पहलवान उतार रहा है और उम्मीद है कि भारतीय पहलवान इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हर वर्ग में 8-8 पहलवान मेजबान देश की चुनौती रखेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 23 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। बृजभूषण ने बताया कि साक्षी मलिक ने इस प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल में मंजू को 10-0 से मात देकर क्वालीफाई किया है और उम्मीद है कि रियो में इतिहास बनाने वाली यह महिला पहलवान एशियाई प्रतियोगिता में भी नया इतिहास बनायेगी।
साक्षी ने गत वर्ष अगस्त में रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया था। साक्षी का ओलंपिक के बाद यह पहला टूर्नामेंट होगा। इस दौरान उनकी शादी पहलवान सत्यव्रत कादियान से हो गयी थी। सत्यव्रत भी एशियाई कुश्ती में अपनी चुनौती पेश करेंगे क्योंकि उनके वजन वर्ग के पहलवान मौसम खत्री अपनी शादी के कारण ट्रायल से हट गए और सत्यव्रत को एशियाई कुश्ती में उतरने का मौका मिल गया।
जीत की लय बरकार रखने की कोशिश करेंगे: अक्षर

अक्षर ने 17 गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेलने के बाद 11 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए जिससे आरसीबी की टीम 19 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। अक्षर ने मैच के बाद कहा कि इससे मनोबल काफी बढ़ा है। यहां तक कि पिछले मैच में हमने अच्छी गेंदबाजी की। हमने तब टीम को 68 रन पर रोका। एक बार फिर कम स्कोर पर रोका। अब लय हमारे साथ है और आगामी मैचों में यह अधिक दिखेगी।
बायें हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम का विकेट धीमा और कम उछाल वाला था और सीधे बल्ले से खेलने पर रन बन रहे थे। अक्षर ने संदीप शर्मा की भी तारीफ की जिन्होंने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
10 गुना बढ़ी महिला विश्वकप की ईनामी राशि

इंग्लैंड में अगले महीने से शुरू होने जा रहे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप से पहले यह महिला क्रिकेटरों के लिये एक बेहतरीन तोहफा है। इससे पहले आस्ट्रेलिया में हुए 2013 महिला विश्वकप में कुल ईनामी राशि महका दो लाख डॉलर थी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि विश्वकप महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें खिलाड़ियों को सही ढंग से सम्मानित किया जाना चाहिये। बीस लाख डॉलर की ईनामी राशि इस दिशा में पहला सही कदम है जबकि 2013 के सत्र में ईनामी राशि केवल दो लाख डॉलर ही थी। हमारी यह घोषणा खेल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि बदलाव रातों रात नहीं हो जाते हैं लेकिन वैश्विक क्रिकेट के विकास के लिये महिला क्रिकेट अहम है। महिला विश्वकप के लिये भी काफी समर्थन है और महिला विश्वकप क्वालिफायर को ही 1.8 करोड़ लोगों ने देखा है। हमारे लिए जरूरी है कि हम इसे आगे बढ़ाएं। महिला क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने की जरूरत है और प्रशंसक इसे देखना चाहते हैं।
मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज
जौनपुर
M. S. S. PUBLIC SCHOOL
Post Ads
Translate
Popular Posts
-
मेडिकल कॉलेज जौनपुर का विशेष अभियान, 600 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच गोद लिए गए गांव के प्राथमिक विद्यालय में सात दिनों से च...
-
जौनपुर में एआरपी की समीक्षा बैठक संपन्न, शैक्षिक योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश छह विकास खंडों के एआरपी के कार्यों की हु...
-
( सोहराब ) जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा ...
-
सर सैयद अहमद खान की जयंती पर मरीजों में बांटे फल, नौ पूर्व छात्रों ने किया रक्तदान वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान बोले—रक्तदान म...
-
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सोमवार को ज...