जिला क्रिकेट संघ के सचिव दिनेश सिंह की स्मृति में हुआ ‘‘अण्डर-14’’ मैच

item-thumbnail
जौनपुर। नगर के शिया डिग्री कालेज के मैदान पर जौनपुर क्रिकेट फाउंडेशन के तत्वावधान में एशोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह की स्मृति में जय नारायण घोषाल क्रिकेट अकेडमी वाराणसी तथा जौनपुर क्रिकेट फाउंडेशन के बीच अण्डर-14 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। टास जीत करके बल्लेबाजी कर रही वाराणसी की टीम निर्धारित 35 ओवरों के 32.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 157 रन बनायी। इसमें सार्थक ने 56 व निखिल 49 रन बनाया। जौनपुर के कुंदन एवं अनुराग ने 3-3 और शिवम ने 2 विकेट हासिल किया। जवाब में जौनपुर के ऋषिकेश की नाबाद 56 रन की पारी सहितहर्ष की 47 रनों की बेहतरीन बल्लेबाजी से जौनपुर ने 28.2 ओवर में मैच जीत लिया। मैच के मैन आफ द मैच ऋषिकेश रहे। मैच के अम्पायर अनिल अस्थाना व श्याम मिश्रा एवं स्कोरर विशाल मौर्या थे। इस अवसर पर अम्बुज श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह आनंद, अनंजय सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राजकमल सिंह, नीरज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।  अन्त में फाउंडेशन के प्रशिक्षक विवेक यादव व सहायक प्रशिक्षक प्रवीण श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Read more »

दहेज लोभी पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

item-thumbnail
(रिपोर्ट,अब्दुल कय्यूम)
 जौनपुर के थाना सरपतहा क्षेत्र के ग्राम भटौली भिवराहा निवासी दीपक सिंह30 वर्ष पुत्र बीरेंद्र सिंह ने दहेज के लोभ में अपनी पत्नी नेहा सिंह 28 वर्ष की रविवार की रात 10 बजे देसी तमंचे से कनपटी पर रख कर गोली मार दी जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना सरपतहा पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ने की तैयारी कर रही है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया है।  वहीं माईके वालो का कहना है कि मेरी बहन कि हत्या दहेज के लिए की गई है
Read more »

कांवरियों के घाव पर मरहम लगाकर सेवा कर रहा अकिंचन फाउण्डेशन

item-thumbnail
जौनपुर। अकिंचन फाउण्डेशन के बैनर तले कांवरियों के लिये निःशुल्क चिकित्सा सेवा किया जा रहा है। रविवार को मड़ियाहूं से लेकर मिर्जापुर तक सचल चिकित्सा वाहन चलाया गया। इस दौरान रास्ते भर कांवरियों के पैरों में पड़ने वाले छाले पर दवा आदि लगाया गया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन डा. अमरनाथ पाण्डेय जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि सभी कांवरियों को पट्टी, मरहम, दर्दनाशक दवा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य से हजारों लोग लाभान्वित हुये। इस अवसर पर शरद पटेल, श्रीप्रकाश सिंह, कमलेश सिंह, मनोज सिंह, सुजीत, मेंजा प्रधान राजपत्ती देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »

आदर्श ने विद्या मन्दिर में किया पौधरोपण

item-thumbnail
जौनपुर। मुफ्तीगंज क्षेत्र के घुरहूपुर में स्थित लालती कुमुदेश्वर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इं. आदर्श तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू सेवा संघ के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर श्री तिवारी सहित अन्य लोगों ने 100 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधक डा. दिनेश तिवारी ने कहा कि धरती पर मनुष्य का जीवन बिना बृक्ष के संभव नहीं है, इसलिये हमें ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाना चाहिये। इस अवसर पर रमेश तिवारी, वीके पाठक, वेद मिश्र, टाइगर, कृष्णा राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read more »

गोवंशों को बेसहारा/निराश्रित न छोड़ने की अपील

item-thumbnail
जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि पशुपालक गाय पालते हैं, गाय जब तक दूध देती है तो उसे घरों में रखते हैं परन्तु जैसे ही दूध देना बंद करती है तो उसे निराश्रित/बेसहारा छोड़ देते हैं। इसके अलावा भी कुछ लोग प्रतिदिन दूध निकालने के बाद अपनी गायों को खुला छोड़ देते हैं। इसी प्रकार ज्यादातर गोपालक गाय से पैदा हुये नर बछड़ों एवं सांड़ को भी निराश्रित/बेसहारा छोड़ देते हैं। हांलाकि यही गोवंश बाद में हमारे कृषकों की जहां फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं कई बार सड़कों सहित अन्य रास्तों पर दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिये शासन की मंशानुरूप इस निराश्रित गोवंश को सुरक्षित करने हेतु जनपद के 21 विकास खण्डों में अब तक 21 अस्थायी गो आश्रय स्थल बनाये गये हैं जिनमें कुल 1899 निराश्रित/बेसहारा गोवंश संरक्षित हैं। उनके भरण-पोषण हेतु शासन द्वारा अनुमन्य 30 रूपये प्रति पशु की दर से सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है और सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र की गोशाला के संचालनकर्ता समिति (ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी) को बैंक खाते में भुगतान करते हैं और प्राप्त धनराशि का व्यय विवरण भी देते हैं। कुल 1901 गोवंश सरंक्षित हैं तथा 24 स्थानों के लिये 8218490 रूपये दी गयी है। उन्होंने बताया कि अभी तक बक्शा के उमरछा, सुजानगंज के देवकली एवं मुफ्तीगंज के कटका घुरहूपुर में संचालित नहीं किया गया है। भविष्य में अपने गोवंश को बेसहारा/निराश्रित न छोडे़ं जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पडे़।

Read more »

जानिए क्यों चौकी प्रभारी मोहम्मद सगीर की हिम्मत की लोग दे रहे दाद

item-thumbnail

(खालिद अंसारी)
जौनपुर।कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी चौराहे पर एक ट्रक में आग लग जाने से   अफरा तफरी का माहौल मच गया।चौकी प्रभारी शकरमंडी ने अपने सहयोगी साथियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
बताते हैं कि बीती रात तकरीबन 2:30 बजे केंदू पत्ती से लदी ट्रक बिहार से जौनपुर आ रही थी।शकरमंडी चौराहे पर जैसे ही ट्रक पहुंची किसी कारणवश ट्रक में आग लग गई।जैसे ही आग की लपटें ट्रक पर लदी पत्तियों तक पहुंची ट्रक धू-धूकर जलने लगा।आग की भयंकर लपटों को देखकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर पुलिस चौकी की तरफ भागा और सूचना पुलिस वालों को दी।सूचना मिलते ही शकरमंडी चौकी प्रभारी मोहम्मद सगीर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना फायर ब्रिगेड को दी।लेकिन आग  इतनी भयंकर थी कि चौकी इंचार्ज ने खुद मोहड़ा अपने हाथ में लिया और स्थानीय लोगों के घर घर जाकर दरवाजा खुलवाकर सबसे पानी लाने के लिए कहा।चौकी प्रभारी की यही तत्परता काम कर गई और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।खुद चौकी प्रभारी ने अपने जान की परवाह न करते हुए जलती ट्रक पर चढ़कर पानी फेंकना शुरू कर दिया और काफी हद तक उठती हुई लपटों पर काबू पाया।हालांकि आधे घण्टे के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।क्षेत्रवासी चौकी प्रभारी शकरमंडी मोहम्मद सगीर की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।खुद गाड़ी मालिक और ड्राइवर का कहना है कि मेरी घबराहट देखकर चौकी प्रभारी ने मुझे आश्वस्त किया था कि घबराओ मत मैं तुम्हारे ट्रक को जलने नहीं दूंगा।अल्लाह पर भरोसा रखो और चौकी प्रभारी ने ये करके भी दिखाया।अगर इतनी हिम्मत और तत्परता चौकी प्रभारी ने नही दिखाई होती तो एक बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।
Read more »

किशोर न्याय अधिनियम विषयक संगोष्ठी आयोजित

item-thumbnail
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था व बचपन बचाओ आंदोलन के तहत बीआरपी इण्टर कालेज में ’किशोर न्याय अधिनियम विषय’ पर संगोष्ठी हुआ। शुक्रवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुभाष सिंह प्रधानाचार्य व प्रबंधक आनन्द शंकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया एवं संचालन सभाजीत द्विवेदी ने किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह ने कहा कि बाल श्रमिकों को पाये जाने पर जेजे एक्ट के तहत बाल न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर कार्यवाही की जायेगी। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार संवाद सद्भावपूर्वक कार्यवाही करते हुये कार्यवाही की जायेगी। इसी क्रम में किशोर पुलिस यूनिट प्रभारी/क्षेत्राधिकारी सदर सुशील कुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि 18 वर्ष से कम आयु को बालक कहेंगे परंतु विधि विपरीत बच्चों के मामलों में जघन्य अपराध कारित होने पर मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर किशोर न्याय बोर्ड यह निर्णय कर सकता है कि बालक का मुकदमा सामान्य व्यक्ति की तरह ही चलेगा। विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने कहा कि महिलाओं व बच्चों के लिये टोल फ्री नम्बर 181, महिला हेल्पलाइन नम्बर, 1098 चाइल्ड लाइन है। कठिन परिस्थितियों में किसी भी समय काल किये जा सकते हैं। मुख्य अतिथि मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर डा. आरएन सिंह बीएचयू ने कहा कि किशोरावस्था अन्तरद्वन्द की अवस्था है। एसजेपीयू की हेड कांस्टेबल चिंता राय कहा कि बच्चों को किसी अनजान व्यक्ति से मदद नहीं मांगनी चाहिये। न ही उन पर विश्वास करना चाहिये। प्रबंधक आनन्द शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि कालेज में बच्चों के साथ सभी अधिकारियों का किशोर कानून में मित्रवर व्यवहार हेतु प्रेरित करना संस्था का सराहनीय कार्य है। प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम का व्यापक प्रचार-प्रसार विद्यालयों में आवश्यक है। कार्यक्रम आयोजक/संस्थाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि इस आयोजन का मकसद बच्चों को उनके अधिकार व उनके संरक्षण के कानून की जानकारी हो सके। इस अवसर पर अनिल सिंह, सीमा मौर्या, हेड कंस्टेबल मंजू यादव, गायत्री तिवारी, शकुंतला शुक्ला, कैलाश प्रजापति, डा. विमल श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द यादव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, चन्द्र प्रताप सिंह, मो. रजा खान, शिखा यादव, रेखा श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read more »

Jaunpur news : जनसत्ता दल की छात्र शक्ति गठित, राजन बनाये गये जिलाध्यक्ष

item-thumbnail
जौनपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की बैठक गुरूवार को कलेक्टेªट के पास स्थित जिला कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी विराज ठाकुर ने किया। इस मौके पर उपस्थित जहां तमाम पार्टीजनों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया, वहीं श्री ठाकुर ने जनसत्ता दल के छात्र शक्ति का गठन करके घोषणा भी कर दिया। श्री ठाकुर के अनुसार राजन त्रिपाठी जिलाध्यक्ष बनाये गये। साथ ही उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, प्रभारी सत्येन्द्र सिंह, महासचिव अनिकेत सिंह, सचिव रोहित चौहान, सागर चतुर्वेदी, आदित्य सिंह, सुनील माली, अभिषेक त्रिपाठी, विशाल सिंह, महामंत्री करन शुक्ला, संगठन मंत्री मोहित पाण्डेय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, अवनीश सिंह, सत्यम चतुर्वेदी, अविनाश तिवारी, मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह, सह प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष आयुष ठाकुर हैं। इस पर उपस्थित लोगों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही जिला प्रभारी श्री ठाकुर ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपा।
Read more »

पंजाब नेशनल बैंक कलवारी के प्रबंधक के कमरे में हुई चोरी

item-thumbnail

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तारापुर कालोनी में स्थित मकान के किरायेदार के कमरे का ताला तोड़कर हौसलाबुलंद चोरों ने लैपटाप व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह चोरी पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के कमरे में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत सिंह वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक कलवारी में कार्यरत हैं जो बैंक की मुख्य शाखा के प्रबन्धक हरिशंकर दत्ता के साथ तारापुर कालोनी में किराये पर रहते हैं। श्री सिंह के अनुसार मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी थाना पुलिस को लिखित रूप से दे दी गयी है। मालूम हो कि इस समय शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में चोर उचक्के काफी सक्रिय हैं जो खुलेआम पुलिस को चुनौतियां देते आ रहे हैं।
Read more »
Older Posts
Home