जनसुनवाई में डिफाल्टर रहने पर रोका जायेगा वेतन : डीएम

item-thumbnail
जौनपुर : सोमवार देर सायं जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कलेक्टेªट सभागार में आॅनलाइन जनसुनवाई की विभागवार समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने बैठक में जो अधिकारी अनुपस्थित रहे उनका 12 फरवरी 2018 का वेतन रोकने का आदेश एवं जिन अधिकारियों के स्तर पर आॅनलाइन जनसुनवाई में डिफाल्टर सन्दर्भ में है उनका वेतन रोका जायेगा तथा उन्होंने मौके पर ही सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल में आईजीआरएस एप इंस्टाल करवाया और उनको अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त डिफाल्टर शिकायतों अधिकारियों को सचेत किया कि हर-हालत में जन शिकायतों का समयावधि के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करे। अपर जिलाधिकारी वि.एवरा. आरपी मिश्र ने बताया कि जिले में कुल 2066 जन शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें 353 डिफाल्टर शिकायत दिखाई दे रही है। इस अवसर पर एडीएम द्वय आरपी मिश्रा, रामआसरे सिंह, सीएमओ ओपी सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Read more »

बदलापुर मे हादसे में मजदूर की मौत

item-thumbnail
जौनपुर।  जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के ब्राहृ बाबा स्थल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को सवेरे कोहरे के चलते एक साइकिल सवार मजदूर को रौंदते हुए टेलर फरार हो गयी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताते हैं कि बदलापुर थाना क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मजदूर फूलचंद निषाद साइकिल से कहीं जा रहा था।  वह ब्राहृ बाबा स्थल के समीप पहुंचा ही था कि एक टेलर उसे रौंदते हुए निकल गयी। घटना के बाद चिल्लाने की आवाज पर लोग दौड़ पड़े ।  बेहोश हालत में  लोग उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
Read more »

दो बेटियों ने परिवार सहित जनपद का नाम किया रोशन

item-thumbnail

जौनपुर। जनपद की दो बेटियों ने अपनी प्रतिभा की बदौलत जिले का नाम रोशन किया है। इन दोनों बेटियों ने पहले अपने दम पर पहले वाराणसी मण्डल की अण्डर 16 टीम में अपना स्थान बनाया। इसके बाद गोरखपुर में आयोजित अण्डर 16 फुटबाल प्रतियोगिता में दो-दो गोल मारकर वाराणसी टीम को विजय दिलायी। जीत हासिल करने के बाद वापस जौनपुर लौटने पर दो खिलाड़ियों के प्रशिक्षक व जिला फुटबाल संघ के सचिव शम्भूनाथ शर्मा समेत सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया। नगर के शेखपुर निवासी प्रिया निषाद व संजना निषाद को बचपन से ही फुटबाल खेलने का शौक है। इन दोनों का खेल के प्रति आस्था को देखते हुये फुटबाल खिलाड़ी व जिला सचिव शम्भूनाथ शर्मा और संतोष श्रीवास्तव ने दोनों को टीडी कालेज के मैदान में खेल का प्रशिक्षण देना शुरू किया। इन लड़कियों के परिवार की माली हालत ठीक न होने से शम्भूनाथ ने अपने पैसे फुटबाल किट समेत अन्य सुविधाएं मुहौया कराया। आज ये दोनों बेटियां फुटबाल की एक माहिर खिलाड़ी बनकर उभर रही है। इन दोनों पहले वाराणसी मण्डल की महिला फुटबाल में चयन हुआ जिसके बाद गोरखपुर में अपने खेल की बदौलत वाराणसी टीम को जीत दिलायी। ये दोनों खिलाड़ी टीडी कालेज के मैदान पहुंचीं तो वहां पर मौजूद दोनों प्रशिक्षक के साथ दान बहादुर सिंह, विनय सिंह, अंशुमान सिंह, रिशू सिंह समेत अन्य ने उनका स्वागत किया।
Read more »

भाजपा नेता इं. केके जायसवाल को पितृशोक, उमड़ा जनसैलाब

item-thumbnail

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के पिता तथा आदर्श कन्या इण्टर कालेज खेतासराय के संस्थापक/प्रबन्धक हरिश्चन्द्र जायसवाल का गुरूवार को सुबह बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका उपचार बीएचयू में ही चल रहा था। उनका अन्तिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके पुत्र भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ने दिया। इधर उनके निधन की जानकारी होने पर खेतासराय स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लगा। सभी लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया। मालूम हो कि श्री जायसवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़ने के अलावा आदर्श कन्या इण्टर कालेज खेतासराय के संस्थापक थे। साथ ही अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज की सेवा कर रहे थे। श्री जायसवाल के निधन पर भाजपाजनों सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने शोक जताते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Read more »

डांडियाः अभिताष व एकता ने जीता बेस्ट जोड़ी का खिताब

item-thumbnail

जौनपुर। फ्रेन्ड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा डांडिया महोत्सव सीजन-4 का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनपद के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने मां दुर्गा जी की आरती से किया। कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन व एवं विशिष्ट अतिथि डा. चित्रलेखा सिंह रहीं। महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता हुईं जिसमें मटकी सजाने में प्रगति गुप्ता प्रथम, बेस्ट मेल डांडिया में चन्द्रशेखर जायसवाल प्रथम, बेस्ट फीमेल में ज्योति श्रीवास्तव प्रथम, बेस्ट जोड़ी में अभिताष-एकता गुप्ता प्रथम, बेस्ट म्यूजिकल चेयर में अनीता सेठ प्रथम रहीं। साथ ही आकांक्षा त्रिपाठी, ज्योति-संजीव जायसवाल, रमन, मोना-अजीत, मधुरानी सांत्वना पुरस्कार पायीं। वहीं बेस्ट लकी ड्रा विजेता डा. प्रशान्त द्विवेदी रहे। इस अवसर पर डा. अजीत कपूर, मनोज वत्स, डा. एमएम वर्मा, निखिलेश सिंह, केके जायसवाल, संदीप पाण्डेय, रामजी जायसवाल, डा. पी. सिंह, लाडले जैदी, फैसल हसन तबरेज, सुशील वर्मा एडवोकेट, आलोक सेठ, अमित गुप्ता, अनिल गुप्ता, तरनजीत सिंह, डा. एसके सिंह, शशांक सिंह रानू, मोती लाल यादव, राकेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल टीम में मुम्बई की फिल्म एक्ट्रेस नीलम पाण्डेय, प्रज्ञा, एक्टर नजर अब्बास, दिल्ली के सज्जाद खान, सागर खान, आजमगढ़ के पूनम तिवारी, जौनपुर के डा. जंग बहादुर सिंह, डा. तसनीम फात्मा रहीं। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख व सागर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में आयोजक मिनाज शेख ने सभी के प्रति आभार जताया।
Read more »

शिविर में मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

item-thumbnail

जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह जनपद शाखा के तत्वावधान में करंजाकला विकास खण्ड के नरौली गांव स्थित एलएसएस पब्लिक स्कूल पर रविवार को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हजारों मरीजों के सेहत की जांचकर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री सर्वेश्वरी समूह के वरिष्ठ सदस्य प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा. वीपी सिंह द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम व बाबा गुरुपद संभव राम के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य शाखा पड़ाव आश्रम वाराणसी से आयी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की तथा स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिये। बताया कि जीवन शैली में थोड़ा सुधार लाकर अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में क्षेत्र के समीपस्थ गाँवों से मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू तथा पड़ाव आश्रम वाराणसी से प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, संतोष सिंह एवं वीरभद्र सिंह की देखरेख में दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर डा. अरविंद सिंह, तेज बहादुर सिंह, गिरीश सिंह, समरजीत सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, लालता प्रसाद यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह, मुन्ना यादव, राना सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, व्यवस्थापक ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Read more »
Older Posts
Home