निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को पिलाया पानी

जौनपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के नगर अध्यक्ष आशीष निषाद के नेतृत्व में सप्त ऋषियों में शामिल ऋषि भगवान महर्षि कश्यप जयंती समारोह पर पूजन—अर्चन किया गया। इसके साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण करके हर्षोल्लास कार्यक्रम किया गया। साथ ही इस मौके पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिये निःशुल्क जलपान की व्यवस्था करायी गयी। इस अवसर पर अजय निषाद जिला महासचिव, गौतम निषाद नगर उपाध्यक्ष, पिंटू निषाद नगर सचिव, अभिनाश निषाद, शिवम निषाद, बॉबी निषाद, मोहित प्रजापति, पवन निषाद, दिलीप निषाद, रवींद्र निषाद, गुलशन निषाद, निरंजन निषाद, नन्दलाल बिन्द, अंकित सिंह, अजीत निषाद, अंकित निषाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home