डा. हैनिमन की जयंती पर होम्योपैथिक चिकित्सकों ने लगाया शिविर

item-thumbnail
जौनपुर। होम्योपैथी पद्धति के जनक डा. सी.एफ. सैमुअल हैनिमन का जन्मदिन सोमवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की जनपद इकाई द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन हुआ। नगर के नखास में स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर के प्रांगण में आयोजित शिविर में सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया। साथ ही 5 सौ से अधिक परिवारों को चेचक प्रतिरोधक दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर डा. ब्रह्मदेव पाण्डेय, डा. आशीष पाण्डेय, डा. सत्येन्द्र सिंह, डा. आरएन सिंह, डा. जफरूल हसन, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, डा. सम्पूर्णानन्द अस्थाना, डा. नवनीत वैश्य, डा. एचएन पाण्डेय, डा. बृजेश सिंह, डा. अभयराज यादव उपस्थित रहे। अन्त में डा. ब्रह्मदेव पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Read more »
Older Posts
Home