योजना के लाभ के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित

item-thumbnail

जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विपिन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अनुसूचित जाति के लघु एवं सीमांत कृषकों के कल्याणार्थ चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में केन्द्रीय सहायता से विकास खण्ड रामनगर, रामपुर, मड़ियाहूं, खुटहन, सुइथाकला, शाहगंज, मछलीशहर, सुजानगंज, धर्मापुर, मुंगराबादशाहपुर, जलालपुर, बरसठी में निःशुल्क बोरिंग योजना संचालित है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास को प्रेषित करायें।

Read more »

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का 131वां जन्मदिन धूमधाम से मना

item-thumbnail
जौनपुर। सत्संग विहार कमलानगर हुसेनाबाद द्वारा नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का 131वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी कोई साधारण पुरुष नहीं थे, बल्कि वह भगवान के अवतार थे। व्यक्ति, दम्पति, समाज, राष्ट्र और विश्व में सामंजस्य सुख, शान्ति और सम्पन्नता कैसे आयेगी, यह श्री श्री ठाकुर जी ने अपने संदेशों के माध्यम से समाज को बताया है। साथ ही उसका व्यवहारीकरण करके दिखाया भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह व संचालन काली प्रसाद सिंह एडवोकेट ने किया। इसके पहले कार्यक्रम में उषाकाल में शहनाई वादन, जागरणी, प्रातःकालीन प्रार्थना, सर्वधर्म ग्रंथ पाठ एवं साढ़े 8 बजे से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा उत्सव स्थल से चलकर नगर भ्रमण करते हुये पुनः उत्सव स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। कार्यक्रम में जनपद के अलावा समीपवर्ती वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, गाजीपुर से भी लोग आये थे। धर्मसभा में कृष्ण मोहन अस्थाना, भुवाल विश्वकर्मा, तापस नंदी, डा. पंकज सिंह, असम से आये त्रिविनन्द सहित तमाम वक्ताओं ने ठाकुर जी के बहुआयामी विचारधारा पर प्रकाश डाला। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों के मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवा देते हुये उचित परामर्श भी दिया। कार्यक्रम में शताधिक दीक्षाएं भी हुईं। साथ ही सभी ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। अन्त में डा. नीलेश श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Read more »

देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं(आजम खान एडवोकेट )

item-thumbnail

देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं(आजम खान एडवोकेट )

Read more »

स्वयंसेवी संगठन ने किया मां सरस्वती पूजन

item-thumbnail
जौनपुर। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति द्वारा सोमवार को नगर के हमाम दरवाजा में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा मां सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही संस्थापक/अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् उपस्थित लोगों ने बसंतोत्सव पर प्रकाश डाला। इस अअसर पर रामजस मिश्र, अशोक यादव, अशोक भारती, कलीम सिद्दीकी, हसीन हैदर, डा. राजेश मिश्र, हिमांशु वर्मा, ज्योति वर्मा, विकास यादव, आशा देवी, रेशु, अन्नू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »
Older Posts
Home