जिलाधिकारी ने “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

item-thumbnail

 जिलाधिकारी ने “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण



करंजाकला ब्लॉक के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


जौनपुर, दिनांक 11 जुलाई, 2026\

 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल विकास खंड करंजाकला स्थित ग्राम काफरपुर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।


       निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी, सिंचाई व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां प्रत्येक दशा में पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए।


       जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के माननीय राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। इसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं आमजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


        उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर को महाअभियान के अंतर्गत लगभग 60,73,400 पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसकी शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा सभी संबंधित विभागों के मध्य सतत समन्वय स्थापित किया गया है। गड्ढों की खुदाई, पौधों का उठान एवं वितरण, वृक्षारोपण स्थलों की तैयारी, सिंचाई व्यवस्था तथा जियो-टैगिंग सहित सभी कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।


       प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। नर्सरियों से पौधों का उठान एवं वितरण तेजी से किया जा रहा है तथा ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य संस्थाओं को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


       निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि रोपित प्रत्येक पौधे की सुरक्षा, नियमित सिंचाई एवं संरक्षण की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य लक्ष्यधारी विभागों को विशेष गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को समस्त विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए महाअभियान की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


        जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जन-आंदोलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Read more »

जौनपुर में 12 जुलाई को होगा 60.73 लाख पौधों का महाअभियान, तैयारियां अंतिम चरण में

item-thumbnail

 जौनपुर में 12 जुलाई को होगा 60.73 लाख पौधों का महाअभियान, तैयारियां अंतिम चरण में


जौनपुर, 11 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 12 जुलाई को जनपद जौनपुर में आयोजित होने वाले "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अभियान की तैयारियों की समीक्षा लोक निर्माण विभाग (डाक बंगला) में आयोजित बैठक में महानिदेशक मत्स्य एवं पौधरोपण महाअभियान की नोडल अधिकारी धनलक्ष्मी की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बताया कि जनपद को 60,73,400 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य पौधरोपण कार्यक्रम विकास खंड करंजाकला के काफरपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि उनके निर्देशन में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय है, जो सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर गड्ढों की खुदाई, पौधों के उठान एवं वितरण तथा पौधरोपण स्थलों की तैयारियों की नियमित निगरानी कर रहा है, ताकि अभियान समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में डीएफओ ने बताया कि वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। नर्सरियों से पौधों का उठान तेज गति से जारी है तथा ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों को पौधों का वितरण किया जा रहा है। पौधरोपण स्थलों पर गड्ढों की तैयारी और भूमि समतलीकरण का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है।

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा, सिंचाई, जियो-टैगिंग और नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए।

कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सहित अधिक लक्ष्य वाले विभागों को विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के समन्वय और सतत मॉनिटरिंग के लिए वन विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है।

जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, समन्वय अथवा सहायता के लिए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417117 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में डीएफओ दिव्या, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, पीडी के.के. पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीपीआरओ नवीन सिंह, डीसी मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read more »

जौनपुर में 12 जुलाई को होगा "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान, जिलाधिकारी ने की जनभागीदारी की अपील

item-thumbnail

जौनपुर में 12 जुलाई को होगा "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान, जिलाधिकारी ने की जनभागीदारी की अपील


जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 12 जुलाई 2026 को जनपद जौनपुर में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न संस्थाओं तथा आम नागरिकों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण, नियमित सिंचाई तथा देखभाल का भी संकल्प ले।

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। यदि प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपनी जिम्मेदारी मानकर इसमें भाग लेता है, तो यह जनपद में हरित क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में अपना सक्रिय योगदान दें और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाएं।

आइए, संकल्प लें— "एक पेड़ माँ के नाम", प्रकृति के नाम, भविष्य के नाम।

Read more »

नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, प्रवेश उत्सव में झलका उत्साह

item-thumbnail


रूधौली। प्राथमिक विद्यालय रूधौली में प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा नन्हे-मुन्ने प्यारे बच्चों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। बच्चों को मिष्ठान एवं चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गई।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा एक में कुल 9 बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया गया, वहीं बाल वाटिका में भी नए बच्चों का प्रवेश कराया गया। इस आयोजन में समाजसेवी श्री अखिल कुमार गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री उपस्थित रहीं।

विद्यालय परिसर में बच्चों और अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।

Read more »

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, प्रभात फेरी से दिया शिक्षा का संदेश

item-thumbnail

जौनपुर, धर्मापुर: नए शैक्षिक सत्र के अंतर्गत "स्कूल चलो अभियान" के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर, धर्मापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक परम् आदरणीय बाबू श्री जगदीश नारायण राय जी द्वारा प्रभात फेरी निकालकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

प्रभात फेरी के माध्यम से गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया और अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में कराएं। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के महत्व से जुड़े नारों के साथ वातावरण को शिक्षामय बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Read more »

जौनपुर: नीरज मौर्य बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

item-thumbnail

 जौनपुर: नीरज मौर्य बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत नीरज मौर्य को जौनपुर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नीरज मौर्य के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 

Read more »

item-thumbnail


जौनपुर । बरकतों और रहमतों के पवित्र महीने रमज़ान के आगमन के साथ ही मुस्लिम समाज में इबादतों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में नगर के प्रेमराजपुर स्थित मस्जिद आयशा में चौदह रोज़े पर तरावीह में पवित्र क़ुरआन मुकम्मल किया गया।

इस मौके पर मस्जिद परिसर में एक महफ़िल का आयोजन किया गया, जिसमें हाफिज आमिर हमजा खैराबादी ने रमज़ान की फ़ज़ीलत, क़ुरआन शरीफ की अहमियत तथा अल्लाह और उसके रसूल की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना रहमतों और बरक़तों से लबरेज़ होता है। इसी पाक महीने में क़ुरआन शरीफ नाज़िल हुआ, इसलिए इसकी तिलावत और समझना हर मुसलमान के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने रोज़े की अहमियत बताते हुए कहा कि रोज़ा हर बालिग मुसलमान पर फ़र्ज़ है, जिससे इंसान में परहेज़गारी और सब्र पैदा होता है। तरावीह में क़ुरआन सुनना सुन्नत है और पूरे महीने तरावीह में शामिल होकर क़ुरआन सुनना भी अलग सुन्नत का सवाब देता है। उन्होंने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इमाम साहब की गुलपोशी कर उन्हें तोहफ़ा पेश किया। इस अवसर पर हुसैन अहमद,मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद इब्राहीम, मकबूल अहमद, मोहम्मद शोएब, सोहराब अंसारी, मोहम्मद इरफान,मोहम्मद यूनुस,महमूद,शरीफ,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद ताजुद्दीन,परवेज़,अली अकबर,मोहम्मद साहिल सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Read more »

रमज़ान में इंसानियत की मिसाल, मौलाना करामत अली फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट

item-thumbnail

रमज़ान में इंसानियत की मिसाल, मौलाना करामत अली फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट


(सोहराब) 

जौनपुर। पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर मौलाना करामत अली फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को जुमा की नमाज़ के बाद अटाला मस्जिद परिसर में जरूरतमंद एवं मुस्तहिक परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सरफराज़ खान (चेयरमैन, ज़फ़राबाद) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश देता है। ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

फाउंडेशन के संस्थापक मुफ़्ती अब्दुर रहमान क़ासमी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीबों तक भोजन पहुँचाना, गरीब बेटियों की शादी में सहयोग देना, यतीम बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना, रक्तदान शिविर आयोजित करना तथा कंबल एवं राशन वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

Read more »

जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने एक वर्ष में जनता का जीता विश्वास

item-thumbnail
जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने एक वर्ष में जनता का जीता विश्वास
(सोहराब)
जौनपुर। जिले के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के एक वर्ष के दौरान अपनी मेहनत, ईमानदारी और संवेदनशीलता से जन-जन का विश्वास अर्जित किया है। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रही है।

डॉ. सिंह दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। वे किसी भी समस्या के समाधान में न समय देखते हैं और न परिस्थितियाँ। शिकायत मिलते ही वे मौके पर पहुँचकर समस्या का निराकरण कराते हैं। यही कारण है कि आज जिले के लोग उन्हें एक कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी के रूप में याद करते हैं।

पिछले एक वर्ष में शासन की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्होंने ईमानदारी से जन-जन तक पहुँचाया। चाहे गरीबों को आवास दिलाना हो, छात्रों को शिक्षा से जोड़ना हो, किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना हो या बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य – हर क्षेत्र में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

जनता का कहना है कि जिलाधिकारी हमेशा उपलब्ध रहते हैं और उनकी कार्यशैली से लोगों को यह भरोसा है कि उनकी समस्याएँ समय पर सुनी और हल की जाएँगी। इस कारण वे न केवल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में बल्कि जनता के सच्चे सेवक के रूप में जाने जाते हैं।
Read more »

चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर 40 हजार रूपये उड़ाये

item-thumbnail


 चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर 40 हजार रूपये उड़ाये

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम नयी मण्डी पुलिस चौकी के समीप 100 मीटर दूरी पर चुनी चोकर की दुकान में बीती रात चोर सेंध लगाकर 40 हजार रूपये निकाल लिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुनीपुर निवासी राजेन्द्र यादव की पशुचारे की दुकान है। बीती शाम दुकान बन्द करके अपने घर चले गये। सुबह जब दुकान खोले तो पीछे की सेंध लगायी गयी दिवाल खुली देख दंग रह गये। वहीं दुकान के अन्दर रखी पेटी में रखे 40 हजार रुपये चोरों ने निकाल लिया। दुकानदार के अनुसार दुकान में रखे सभी सामान सुरक्षित हैं। केवल गल्ले की पेटी में रखे 40 हजार रूपये चोर ले गये। दुकानदार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस जांच—पड़ताल में जुट गयी है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर चौकी प्रभारी ईश चन्द्र यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।
Read more »

प्रशान्त उपाध्याय को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष

item-thumbnail

 प्रशान्त उपाध्याय को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष


अधिवक्ताओं एवं शुभचिन्तकों ने बधाई देते हुये महासंघ को जताया आभार

पूरी निष्ठा व लगन के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा: प्रशान्त उपाध्याय
जौनपुर। स्थानीय दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता एवं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़कर समाजसेवा करने वाले प्रशान्त उपाध्याय को नयी जिम्मेदारी मिल गयी। यह जिम्मेदारी संयुक्त अधिवक्ता महासंघ द्वारा युवा जिलाध्यक्ष के रूप में दी गयी जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनाथ पाठक एडवोकेट ने स्वयं किया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि बार एसोसिएशन जौनपुर के कर्मठ एवं जुझारू अधिवक्ता श्री उपाध्याय को संगठन के प्रति निष्ठा एवं लगन को ध्यान में रखते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष शरदेन्दु चतुर्वेदी के प्रस्ताव एवं प्रान्तीय महामंत्री महेन्द्र प्रसाद शर्मा की संस्तुति पर महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं इसकी जानकारी होने पर जनपद के तमाम अधिवक्ताओं ने प्रशान्त उपाध्याय को बधाई देते हुये महासंघ हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।
उधर नवचयनित युवा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि निष्पक्ष रूप से पूर्ण निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। साथ ही अधिवक्ता हितों सहित संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण सहयोग भी प्रदान करूंगा। शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करके महासंघ हाईकमान को अवगत भी करा दिया जायेगा।
Read more »

जौनपुर: जिला न्यूज़ की खबर का दिखा असर, नगर पालिका ने कराया नाले का निर्माण

item-thumbnail
जौनपुर: जिला न्यूज़ की खबर का दिखा असर, नगर पालिका ने कराया नाले का निर्माण
जौनपुर। चाँद मेडिकल चौराहे पर खुले नाले की समस्या को लेकर जिला न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबर का आखिरकार प्रशासन पर असर पड़ा। खबर सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे टूटे स्लैब की मरम्मत एवं ढक्कन लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
यह वही स्थान है जहाँ खुले नाले और टूटी हुई स्लैब के कारण राहगीरों को गंभीर खतरा था। विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह नाला जानलेवा साबित हो सकता था। लेकिन अब वहां सुरक्षित आवागमन संभव हो गया है।

स्थानीय जनता ने जताया आभार

स्थानीय लोगों ने जिला न्यूज़ टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि मीडिया ही वह ताकत है जो आमजन की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाती है। यदि समय रहते यह खबर प्रकाशित न होती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

सवाल अब भी कायम: बाकी क्षेत्रों का क्या?

हालांकि इस स्थान पर समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन जौनपुर नगर क्षेत्र में कई और स्थान ऐसे हैं जहाँ इसी तरह की लापरवाही बरती जा रही है। ज़रूरत है कि नगर पालिका सक्रिय होकर खुद ही निरीक्षण करे और भविष्य में ऐसी घटनाएं होने से पहले ही कार्रवाई करे।




Read more »

ज़रूरत मंदों के बीच कम्बल वितरण

item-thumbnail

ज़रूरत मंदों के बीच कम्बल वितरण

जौ


 (सोहराब अंसारी )
जौनपुर :शीत लहर के चलते कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए अवकाश प्राप्त शिक्षक, समाजसेवी अखिलेश सिंह व डॉअतुल प्रकाश यादव ज़िला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर ने शुक्रवार को ग्रामसभा हरबसपुर में ज़रूरत मंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया।डॉ अतुल प्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र के हर धर्म और समुदाय के  जरूरत मंद लोगों को कंबल दिया गया।जिन्हें वास्तविक में कंबल की जरूरत थी उन्हें ढूंढ कर दिया गया।धर्म और जाति बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश यादव व अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में  ग्राम हरबसपुर में उच्च गुणवत्ता का कम्बल वितरित किया गया।इस मौके पर समाजसेवी अखिलेश सिंह,डॉ अतुल प्रकाश यादव,पूर्व ग्रामप्रधान अखिलेश यादव व अन्य उपस्थित रहे।

Read more »

जी एच के हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर द्वारा होगा मरीजों का इलाज

item-thumbnail
जी एच के हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर द्वारा होगा मरीजों का इलाज
 (सोहराब अंसारी)
जौनपुर: जनपद जौनपुर के हॉस्पिटल जी. एच. के. हॉस्पिटल हेल्थ इंस्टीट्यूट में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को लगाया जाएगा जिसमे मरीज़ों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा।जी एच के की डॉ अम्बर खान ने कहा कि सेहत एक बहुत बड़ी नेमत है और इसे ठीक रखना सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।अगर आप स्वस्थ हैं तो आपका जीवन खुशहाल है अन्यथा सब बेकार है।डॉ अम्बर खान ने  कहा कि अधिकांश देखा जाता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहते हैं जिससे कि छोटी बीमारियां भी बड़ा रूप ले लेती हैं। लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए लोगों को भी जागरूक करें।इस लिए समय समय पर चिकित्सीय परामर्श व उचित देखभाल करके जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है।
     इससे पूर्व भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से वह सेवा के कार्य करती रही है।उनका मानना है कि हमे अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए।
Read more »

'आत्म निर्भर भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित

item-thumbnail
'आत्म निर्भर भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांधी जी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में 27 सितंबर को 'आत्मनिर्भर भारत' पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक बारिश के बावजूद उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अनेक छात्र-छात्राओं ने भाषण दिया जिस पर निर्णायक मंडल ने अभ्यर्थियों के भाषण का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस यादव, द्वितीय स्थान राम आश्रय बिंद तथा तृतीय स्थान अमर यादव पाये। इस अवसर पर गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अवधेश मिश्रा, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ वंदना तिवारी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ नीलम सिंह, समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष विकास यादव, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, प्रीतेश सिंह सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड विभागाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह, संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन रसायन विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश वर्मा ने किया।
Read more »

पराली प्रबंधन हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

item-thumbnail
जौनपुर 27 सितंबर 2024 (सू0वि0)- प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फाॅर इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत पराली प्रबन्धन हेतु प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकास खण्डों में ग्राम-ग्राम घूमकर पराली प्रबन्धन हेतु कृषकों को जागरूक किये जाने हेतु विकास खण्डवार भ्रमण प्लान के अनुसार शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू एवं जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा पराली प्रबंधन प्रचार वाहनों की रवानगी कलेक्ट्रेट परिसर से की गई। 
                       प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवानगी उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत वर्षो में जिन ग्रामों में पराली जलाई गई उनका ग्रामवार रोस्टर बनाते हुये प्राथमिकता के आधार पर प्रचार प्रसार कर कृषकों को पराली न जलाये जाने हेतु जागरूक किया जाय। जिन ग्रामों में प्रचार प्रसार वाहन जाये, उन ग्रामों के ग्राम प्रधानों, लेखपालो, सचिवों एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाये जिससे कि उनके द्वारा सदस्यों एवं ग्रामवासियों को अपने स्तर से भी पराली जलाने से होने वाले नुकसान,पराली जलाने से लगने वाले अर्थदण्ड से अवगत कराया जाये।      
                     कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय तथा सम्बन्धित विकास खण्ड के कर्मचारी गण उपस्थित रहें।
Read more »

शिक्षक कर्मचारियों ने NPS / UPS के विरोध में दिखाया भारी आक्रोश

item-thumbnail
शिक्षक कर्मचारियों ने NPS / UPS के विरोध में दिखाया भारी आक्रोश 
(सोहराब अंसारी)
जौनपुर:अटेवा / NMOPS के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज दिनांक 26 सितम्बर 2024 को अटेवा जौनपुर के बैनर तले जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने NPS और UPS के खिलाफ दिखाया भारी आक्रोश और पुरानी पेंशन के समर्थन में निकाला आक्रोश मार्च । आक्रोश मार्च प्रभारी अटेवा मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, सह प्रभारी सुबाष सरोज, टी यन यादव तथा जिला संयोजक चन्दन सिंह , जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक के नेतृत्व में जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने अम्बेडकर तिराहा से प्रस्थान कर जोगियापुर, ओलंदगंज, जेसीज, रोडवेज, विकास भवन होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा । आक्रोश मार्च को प्रदेश एवं जनपद के लगभग सभी संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। श्री नन्द किशोर सिंह अध्यक्ष विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, UPPSS से बिकास सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, महिला प्राथमिक शिक्षक संघ श्रीमति विजय लक्ष्मी यादव, श्री अनिल यादव जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ 1160, श्री उमानाथ यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक महराजगंज, संजय कुमार अध्यक्ष लेखपाल संघ, राम मूरत यादव अध्यक्ष विशिष्ट बी टी सी वे एसो. , बृजेश त्रिपाठी अध्यक्ष सिंचाई विभाग, प्रमोद श्रीवास्तव PWD , संजय चौधरी अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, शिव कुमार यादव मंत्री सफाई कर्मचारी संघ, श्री सुनील यादव अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, विनय वर्मा जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट आदि ने स्वयं की उपस्थिति के साथ साथ नैतिक समर्थन भी आक्रोश मार्च को दिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सर्व श्री नीरज यादव, अखिलेश चन्द्र,बी यल यादव, लाल रत्नाकर उपाध्याय, संदीप यादव, डॉ संतोष सिंह, लाल चन्द्र यादव, डॉ कृपा निधि यादव, आनन्द स्वरूप यादव, अजय मिश्र, अनिल चौधरी, प्रदीप उपाध्याय, मनीष यादव, शशि राय, सूरज कन्नौजिया, अशोक यादव, माणिक चन्द्र पटेल, राजेश यादव एवं जिला कार्यकारिणी से डॉ राजेश उपाध्याय, प्रो श्याम सुंदर उपाध्याय, लाल चन्द्र चौरसिया, अरविंद यादव, संदीप यादव, संदीप चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, ब्रह्मशील यादव, डॉ बीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र शर्मा, अरविंद यादव ( अध्यक्ष TSCT ) ,शान्त सिंह, रवीश यादव, अनिल चौधरी, प्रेम चन्द्र यादव, विनय मौर्य , प्रमोद प्रजापति, हरे कृष्ण सिंह, राम अशीष यादव, मास्टर अब्दुल्ला, अरुण प्रकाश, विनोद यादव, सुरेंद्र कुमार, लक्ष्मण पाठक,रत्ती लाल निषाद, अमित यादव एवं जनपद के सभी विभागों के हजारों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read more »

जायसवाल युवा समाज ने नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय को उपहार में दिया लाइब्रेरी ट्री

item-thumbnail


शाहगंज, जौनपुर। जायसवाल युवा समाज द्वारा 11 जुलाई को नगर के पुरानी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका का चयन पुस्तकालय वृक्ष लाइब्रेरी ट्री लगाने के लिए किया था जिसका उद्घाटन गुरुवार को जायसवाल युवा समाज ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल रहे जिन्होंने कहा कि आज इस प्राथमिक विद्यालय में जो पुस्तकालय वृक्ष लाइब्रेरी ट्री लगाई गई है। इसमें सभी किताबें निसंदेह प्रेरणादायक हैं जिसे पढ़कर सभी बच्चे महामुरुषों को जान व पहचान सकेंगे और उन सभी महापुरुषों की तरह वो लोग भी आगे बढ़ने की सोच व ताकत रखेंगे। अध्यक्ष रजनीश जायसवाल उर्फ अप्पू ने कहा कि पुस्तकालय वृक्ष लाइब्रेरी ट्री का उद्देश्य बच्चों को प्रेरणादायक किताबें और हमारे देश के वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से संबंधित प्रेरणा स्रोतों के लिए यह पुस्तकालय वृक्ष लगवाया गया है जो बच्चों के जीवन को लक्ष्य निर्धारित करने और समाज में आगे बढ़ने की शिक्षा लेने के लिए किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन जायसवाल युवा समाज के महामंत्री प्रशांत जायसवाल ने किया। प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित रहे सभी बच्चों को ड्राइंग बॉक्स, पेंसिल, रबर और टॉफी वितरित किया गया जिसे पाकर बच्चों के आंखों में खुशी झलक उठी। कार्यक्रम सफल होने पर नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव ने जायसवाल युवा समाज को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर चिंताहरण शर्मा, प्रेम नारायण जायसवाल, अशोक जायसवाल, निशाकान्त जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, हरकचन्द जायसवाल, उमेश चन्द्र जायसवाल, अतुल जायसवाल, अमित जायसवाल, अनूप जायसवाल, समाजसेविका क्षमता जायसवाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
Read more »

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मतदान के लिए किया जागरूक

item-thumbnail


विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मतदान के लिए किया जागरूक


जौनपुर :विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर परअहियापुर स्थित आशादीप हॉस्पिटल व हार्ट चेस्ट रिसर्च सेंटर पर  जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर वी एस उपाध्याय ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि 40 वर्ष की आयु के बाद हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। समय-समय पर जागरूक रहने के साथ अपनी स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधित आहार को भी विस्तृत रूप से बताया इस अवसर पर डॉक्टर वी एस उपाध्याय ने आने वाली 25 मई को मतदान कर राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर शकील अहमद ,डॉक्टर एस के उपाध्यक्ष,डॉ आशीष यादव,डॉ आबिद हाशमी,डॉ हितेश यादव,डॉ सलमान,डॉ अरुण मौर्य, डॉ राजेंद्र,डॉ अवधेश मौर्य, उल्फत , फैसल,शकील मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Read more »

जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने डायट परिसर में बने बूथों किया निरीक्षण

item-thumbnail
जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के साथ डायट परिसर में बने बूथों का निरीक्षण कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। डायट परिसर में कुल 10 बूथ बनाये गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डायट प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि तत्काल पेंटिंग के माध्यम से बूथों की संख्या दर्शायी जाए साथ ही बूथों पर पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मतदाताओं से मतदान तिथि को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील भी की गयी। 
               इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिसर में बने लाइब्रेरी भवन, सभागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रों से अपने अनुभवों को साझा किया और पूरे परिसर में साफ-सफाई के साथ ही पौधरोपड़ कराने के निर्देश दिये ताकि प्रागंण हरा भरा दिखे।
              इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Read more »
Older Posts
Home