यूपी में दवाओं की खरीद के लिए बनेगा चिकित्सा आपूर्ति निगम ।

item-thumbnail
निगम का मुखिया होगा आईएएस अफसर
लखनऊ ।उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई और खरीद के लिए  मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन बनाने का फैसला किया है ।जिसका मुखिया कोई आईएएस अफ़सर ही होगा जो निदेशक के पद पर तैनात किया जाएगा ।
सभी खरीदारी कारपोरेशन करेगा ।
ये फैसला आज यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की एक बैठक में लिया गया ।
कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुल्तानपुर में एफएम रेडियो को मंजूरी दी गयी है ।इसके लिए भूमि का आवंटन भी कर दिया गया है।
इसके इलावा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना शुरू करने का फैसला किया गया है ।
योजना के लिए 15 करोड़ रूपये आवंटित भी कर दिए गए हैं ।
आज की कैबिनेट बैठक में सिंचाई विभाग की भी एक  परियोजना को मंजूरी दी गयी है ।
Read more »

यूपी पुलिस की बर्बरता,युवक की बेरहमी से पिटाई कर निकाली आंख

item-thumbnail

हमीरपुरः यूपी के डीजीपी सुल्खान सिंह भले ही अपने पुलिस कर्मियों को जनता से विनम्रता के साथ पेश आने की हिदायत दे चुके हो, लेकिन इसका उनके उपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। ऐसा ही एक ताजा हमीरपुर का है। जहां सिर्फ शक के आधार पर एक युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीट दिया। इतना ही नहीं खाकी को उन्होंने इस कदर शर्मसार कर दिया कि युवक की आंख तक बाहर निकाल दी।

जानकारी के अनुसार मामला चिकासी थाने के रिहुंटा गांव का है। जहां बीते दिनों पुलिस को किसी ने जुआ खेलने की सूचना दी। जिसके बाद यूपी पुलिस 100 की गाड़ी व चिकासी पुलिस के साथ वहां छापा मारने पहुंच गए। वहीं पुलिस को देखकर जुआरी वहां से भाग खड़े हुए। इसी दौरान बाड़े में जानवरों को बांधकर उत्तम(पीड़ित) घर लौट रहा था। तभी पुलिस ने बिना जानकारी लिए उसे जुआरी समझ कर दबोच लिया।

जिसके बाद पुलिस ने शक के चलते ही उत्तम की पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़ित खुद को बेकसूर बताता रहा, लेकिन बेरहम पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इस पिटाई के दौरान पीड़ित की दाहिनी आंख बाहर निकल गई। जिससे पुलिस के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस ने पीड़ित को गोहाण्ड पीएचसी ले गए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होेंने हमारे बेटे को बेवजह मारा है। इस घटना के बाद गांव में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया है।एसएचओ चिकासी राजेश कुमार का कहना है कि जुए की सूचना पर पुलिस छापा मारने गई थी। पीड़ित के भागने पर पुलिस ने जुआरी होने के शक में पकड़ा था। इसी दौरान उसकी आंख में चोट लग गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Read more »

जौनपुर के शाहगंज में शव मिलने से हड़कंप

item-thumbnail
जौनपुर; कूड़े के ढेर मे अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, पिछले कई दिनो से नगर मे भीख मांग कर गुजारा करता था वृद्ध, भूख से वृद्ध की मौत होने की आशंका, पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच मे जुटी, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना ।
Read more »

चोटी कटते ही बेहोश हुई बालिका

item-thumbnail

सिकरारा जौनपुर। महिलाओ की चोटी कटने की घटना रुकने का नाम नही ले रही शासन प्रशासन जहाँ इसे अफवाह मान रहा है जबकि क्षेत्र में आये दिन चोटी कटने से लोग सहमे हुए है क्षेत्र के ताहिरपुर बीबीपुर व दुदौली गांव के बाद रइया गांव में भी आज एक बीस वर्षीय बालिका की चोटी रहस्यमय ढंग से कट जाने से वह बेहोश हो गई । इलाज मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। उक्त गांव की चन्दा यादव 20वर्ष रविवार सुबह घर के आंगन से बाहर निकलते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी परिजनो ने उठाया तो उसके बाल कटे हुए थे एम्बुलेंस बुलाकर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज कर छुट्टी दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

Read more »

दंगल प्रतियोगिता में जौनपुर के मोनू यादव ने हरियाणा के संदीप को दी पटकनी

item-thumbnail


बिहार
की सोनम ने गोरखपुर की सरिता को किया चित  /सुजानगंज/स्थानीय क्षेत्र के  श्री गौरीशंकर धाम के ऐतिहासिक दंगल में 
जौनपुर के मोनू यादव जौनपुर केशरी ने हरियाणा के संदीप राणा को हराकर दंगल विजेता बने। दंगल में कुल करीब तीन दर्जन जोड़ो ने कुश्ती में अपने दांव आजमाया। कुश्ती में दूर दूर के पहलवानो ने हिस्सा लिया। दंगल में महिला पहलवान भी आई थी। पहले गोरखपुर के दीना ने मेरठ के शनि को हराया। उसके बाद जौनपुर के रामसिंह ने मेरठ के भीम को, मिर्जापुर के रामबली ने लल्ला वाराणसी को, दिनेश केराकत ने पिंटू दिल्ली कोज़ सुनील केराकत ने राकेश गोरखपुर को, अंगद सुल्तानपुर ने मोनू जौनपुर को, धरमवीर कानपुर ने बजरंगी अयोध्या, जोगेंद्र लखनऊ ने पारस बनारस को, अनूप दिल्ली ने धर्मेन्द्र मथुरा को, निगम जौनपुर ने अश्वनी हरियाणा को पटखनी दी। महिला पहलवान में बिहार की सोनम ने गोरखपुर की सरिता को तथा बिहार की सपना ने कन्नौज की ज्योति को हराया। कुश्ती के निर्णायक कल्लू पहलवान तथा अमित तिवारी रहे। कुश्ती के संचालक विजय कुमार तिवारी रहे। कुश्ती परिसर दर्शकों से खचाखच भरा रहा। बारिश होती रही लेकिन दर्शकों में उत्साह बना रहा। अंत मे कार्यक्रम संयोजक कमलेश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर कमलेश दुबे, अशोक दुबे, सुधीर तिवारी, जटाशंकर तिवारी, संतोष दुबे, रज्जन मिश्र, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Read more »

मदरसा, के छात्रो ने निकाली जागरूक रैली

item-thumbnail

खेतासराय(जौनपुर) 10 अगस्त
 जिले में चल रहे स्कूल अभियान के तहत  विकास खण्ड सोंधी शाहगंज के अंतर्गत स्थित स्थानीय कस्बा स्थित मदरसा एजाजुल उलूम, सरस्वती शिशु मन्दिर, प्राथमिक विद्यालय खेतासराय के छात्र-छात्राओ ने स्कूल चलो अभियान के तहत गुरूवार की सुबह रैली निकाली गयी।
उक्त रैली को नगर पंचायत खेतासराय के नगर अध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिसमें छात्र-छात्राओ ने वार्ड में भ्रमण करते हुए आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जायेंगे, एक भी बच्चा छूट गया समझो संकल्प टूट गया का नारे लगाते हुए चल रहे थे।इस दौरान एन0 पी0 आर0 सी0 अखिलेश यादव,         प्रधानाध्यापिक अर्चना गुप्ता, सहायक अध्यापिका कामिनी पाण्डेय, सभासद मुनाऊ पाण्डेय, पप्पू पटवा, इरशाद उपस्थित रहे।

Read more »

मनरेगा में चल रहा लाखों का बंदरबांट,अधिकारियों ने मचा रखी है लूट

item-thumbnail

जौनपुर। सरकार ने मनरेगा योजना इसलिए चलाई थी कि  ग्रामीणों को अपने गांव में रोजगार मिले और पलायन रुके, लेकिन यह योजना अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है । यह योजना मजदूरों को कम तथा प्रधान और अधिकारियों को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रही है।
विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत कसियाव में इन दिनों मनरेगा के भुगतान में धांधली का खेल चल रहा है। ग्राम पंचायत कसियाव के सदस्यों का आरोप है कि प्रधान और पंचायत कर्मचारी की मिलीभगत से फर्जी भुगतान हो रहा है । शिकायतों के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मड़ियाहूं तहसील के सभी विकासखंडो में सबसे ज्यादा लूट पाट मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों जैसे खेतों की मेडबंदी और समतलीकरण व तालाबों की खुदाई व सफाई यानी पुनर्निर्माण में भारी घोटाला सामने आया है। खेतों की मेडबंदी व समतलीकरण में प्रधानों  द्वारा खेत की मेड़बंदी में जहां 2000 का कार्य कराया गया वहां 40 से 50 हजार का भुगतान निकाल लिया गया। तालाबों को पुनर्निर्माण पर 10 से 20 हजार खर्च कर लाखों रुपए निकाल लिया गया। ग्राम पंचायत कसियांव में जलालउद्दीन पुर में स्थित तालाब पुनर्निर्माण में वर्ष 2016 -17 में मास्टर रोल संख्या 451,452 ,920 ,921 ,922, 923, 1199 ,2411 ,11220, 401, 402 ,से कूल 307801 रुपए का कार्य होना दिखाया गया है ,जबकि वहा ग्रामीणों के अनुसार मात्र 10 से 15 हजार रुपए की मिट्टी निकाली गई है। इसी प्रकार कसियाव में स्थित राधेश्याम सिंह के घर के सामने स्थित तालाब पर पुनर्निर्माण में 2017 --18 में मास्टर रोल संख्या 353, 354 ,355 ,356, 824 ,825 ,826, 827 से 277900 रूपय का कार्य कराना दिखा कर निकाला गया है जो गलत है। वहां सिर्फ 15 से 20 हजार का कार्य कराया गया है । ज्ञात हो कि उक्त तालाब पर पूर्व में भी तालाब का नाम बदलकर बेन बंसी एंड ठाकुर बस्ती के बीच तालाब पुनर्निर्माण दिखाकर लाखों रुपए का वारा-न्यारा किया जा चुका है ।

Read more »

छात्र छात्राओं को दिलाया गया स्वच्छता का शपथ

item-thumbnail

जौनपुर। राजा श्रीकृष्णदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता पखवारा के तहत गुरूवार को छात्र/छात्राओं को शपथ दिलायी गयी। उपप्राचार्य डॉ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहाकि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। स्वच्छता विकास की कुंजी है।
प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास गंदगी नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वयं तो स्वच्छता करनी चाहिए साथ ही अपने लोगों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करना चाहिए। उन्हांने कहाकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहा करते थे कि सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं चाहिए बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश बनाना चाहिए। सभी छात्र/छात्राओं को शपथ दिलायी गयी कि प्रत्येक सप्ताह में 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करें। इस अवसर पर डॉ0 आर0पी0 ओझा, डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, डॉ0 ओमप्रकाश दुबे, डॉ0 अभय प्रताप सिंह, डॉ0 राजेन्द्र सिंह, डॉ0 श्यामसुन्दर उपाध्याय, डॉ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ0 अनामिका सिंह, डॉ0 उर्मिला सिंह, डॉ0 सुधा सिंह, सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारिणग मौजूद रहे।


Read more »

बच्चों में बढ़ रहा कुपोषण, दर्जनों की संख्या में अस्पताल में भर्ती

item-thumbnail
जौनपुर।  बरसात के समय जिले में कुपोषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पौष्टिक आहार व उचित देखभाल के अभाव में बच्चे तेजी से इस बीमारी की चपेट में आते जा रहे हैं। पोषित बच्चों का इलाज करने के लिए जिला अस्पताल अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों दर्जनों बच्चे भर्ती किए जा चुके हैं। ऐसे में अभिभावकों द्वारा की जाने वाली थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के लिए मुसीबत बन रही है। अशिक्षा व संसाधनों के अभाव में दो से आठ साल तक के बच्चों को शरीर के लिए आवश्यक तत्व नहीं मिलता है। इससे वह कुपोषित हो रहे हैं। कुपोषण पहले बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को प्रभावित करता है लेकिन पर समय पर इलाज न मिलने से बच्चों की मौत भी हो जाती है। पिछले एक महीने से जिले में कुपोषण का प्रकोप बढ़ रहा है। अब तक इससे प्रभावित एक दर्जन  बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा चुका है। बच्चों के चिकित्सक कहते हैं कि अभिभावकों को इस बीमारी के प्रति सचेत रहना चहिए। बच्चों में कुपोषण के लक्ष्ण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर उनका इलाज कराना चाहिए। कुपोषण की पहली पहचान बच्चों का बार-बार बीमार होना। इसके अलावा शारीरिक व मानसिक विकास न होना, वजन न बढ़ना, बच्चे का सुस्त रहना, भूख न लगना आदि इसी बीमारी के लक्षण ।
Read more »

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

item-thumbnail

जौनपुर। जिले में रक्षाबन्धन का पर्व प्रेम पूर्वक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के घर जाकर राखी बांधी तथा भाइयों ने उनके सुखमय जीवन की कामना करते हुए हर प्रकार से सुरक्षा करने का वचन दिया। बाजारों में राखी और मिष्ठान की दुकानों पर आज भी भीड़ उमड़ी रही। मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं और किशोरियों को आज के दिन रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा का पूरा लाभ उठाते देखा गया। बसें महिलाओं से भरी रही। इसकी वजह से उन गरीब बहनों को अपने भाइयों के घरांें पर पहुंचने का मौका मिला जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण उन तक नहीं पहुंच पाती रही। सवेरे से ही बहनों ने पर्व की तैयारियां शुरू कर दिया। स्नान के बाद पूजन की थाली में रोरी, चावल, राखी, देशी घी का दीपक रखकर तैयार कर लिया और घरों में व्यंजन बनाना शुरू किया। समय होने पर तैयार थाली से दीपक जलाकर भाइयों की आरती उतारने के बाद उन्हे राखी बांध कर मिष्ठान खिलाया गया। भाइयों ने उन्हे अनेक प्रकार के उपहार और आर्शीवाद प्रदान किया। पेरे दिन विभिन्न सड़कों पर बहनों को तैयार होकर राखी बांधते तथा मिष्ठान एवं फल खरीदते देखा गया। पर्व के अवसर पर चीन की निर्मित के बजाय इस बार स्वदेशी राखियां बिक रही थी और उनके दाम पर कम थे।

Read more »

पुलिस की अवैध तरीके से कमाई के कारण शहर में लग रहा जाम

item-thumbnail

जौनपुर। पुलिस की कमाई की वजह से शहर के निर्धारित पड़ाव अड्डों पर सवारी ढोने वाले वाहन मनमानी का ताण्डव मचाते हुए चौराहे पर गाड़ियां लगाकर जाम कर रहे हैं और लोगों को आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। महिलायें और स्कूली बच्चे सबसे अधिक मुसीबत का सामना कर रहे है। 
 पुलिस की इस ओर से आंखें बन्द कर नागरिकों के समक्ष दुश्वारियां उत्पन्न कर रहे हैं और अधिकारियों की इसमें मौन स्वीकृति समझी जा रही है। शहर के मड़ियाहूं , मछली शहर, केराकत,शाहगंज और बदलापुर पड़ाव पर तो यही नजारा देखा जा रहा है। इन पड़ाव अड्डों पर टेम्पों, बस, आटो, ई रिक्शा तिराहे और चौराहे पर अपने वाहन लगाकर रास्ता अवरूद्ध करते हुए सवारियां भर रहे है। इनकी वजह से चाहे जितनी देर और जितना जाम लगे इसकी परवाह न तो पुलिस करती है न ट्रैफिक के सिपाही। पूर्वान्ह से देर शाम तक यही रवैया देखा जाता है। थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी कहां और किसकी निगरानी करते हैं यह पूछने वाला कोई नहीं है। पालिटेकिनक चौराहे पर दिन में कई बार सवारी वाहनों के कारण जाम लगता है लेकिन डग्गामार वाहनों को हटाने की जहमत गंवारा नहीं किया जा रहा है। सबसे अधिक दुश्वारियां आटो वालों ने मचा रखा है। पहले सवारी भरने के प्रयास में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उ़ड़ाते हुए जाम लगाने के विरूद्ध पुलिस अधिकारी कार्यवाही का निर्देश नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि रवैया कामय रहा तो किसी दिन बड़ी घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
Read more »

21 अगस्त से जागरूकता यात्रा निकालेंगे वित्तविहीन शिक्षक

item-thumbnail

जौनपुर। माध्यमिक विततविहीन शिक्षक, प्रधानाचार्य व प्रबन्धक महासभा की बैठक सोमवार को मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उन्हें संगठित करने हेतु आगामी 21 अगस्त से शिक्षक जागरूकता यात्रा निकलेगी। यात्रा का नेतृत्व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष/शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व संजय मिश्र करेंगे। यात्रा की शुरुआत जनपद से होगी जो 4 दिसम्बर तक चलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 4 दिसम्बर को मानदेय की मांग के लिये महासम्मेलन होगा जिसमे प्रदेश के लगभग ढाई लाख वित्तविहीन शिक्षक जुटेंगे। जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। तभी तो बार-बार आश्वासन के बाद भी शिक्षकों की मांगे लम्बे समय से लम्बित हैं। शिक्षकों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर श्यामधर मिश्र, अंकुर द्विवेदी, विकास सिंह, श्रवण यादव, राजकुमार जायसवाल, राहुल यादव, दिलीप सिंह, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शरद सिंह ने किया। अन्त में सन्तोष यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।



Read more »

समाधान दिवस का आयोजन आज

item-thumbnail

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में 1 अगस्त दिन मंगलवार को विकास खण्ड मछलीशहर के सभागार में प्रातः 10 से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा जहां सभी जिलास्तरीय अधिकारी समय से पहुंचें।

Read more »

विवि के पाठ्यक्रम से जुड़ेगा जीएसटीः कुलपति

item-thumbnail

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने सोमवार को बताया कि जीएसटी को विवि पाठ्यक्रम से शीघ्र जोड़ा जायेगा। प्रो. यादव सोमवार को कुलपति सभागार में आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाले वस्तु एवं सेवा कर आयाम एवं अवसर विषयक संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र, वित्त व कॉमर्स के विद्यार्थियों को जीएसटी का ज्ञान बहुत जरूरी है। आज जीएसटी से सम्बन्धित जानकारी एवं उसको सरलीकृत रूप में समाज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों पर है। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त की गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रो. दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव तथा पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त भारत सरकार गिरीश नारायण पाण्डेय हैं। वक्ता के रूप में संयुक्त कमिश्नर राज्य कर आरएन पाल, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर  सुजीत जायसवाल व सीए अमित गुप्त हैं। इस अवसर पर संगोष्ठी के संयोजक डा. अविनाश पाथर्डिकर, समन्वयक डा. मानस पाण्डेय, आयोजन सचिव डा. अमित वत्स, प्रो. बीबी तिवारी, वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव डा. देवराज, उप कुलसचिव संजीव सिंह, डा. एके श्रीवास्तव, डा. वीडी शर्मा, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. अजय द्विवेदी, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुरजीत यादव, डा. आशुतोष सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी, डा. केएस तोमर, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Read more »

रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में मिली महिला की लाश

item-thumbnail

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के फैजाबाद मार्ग पर स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 के पास की झाड़ी में सोमवार को एक महिला का शव मिला जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी होने पर जुटी भीड़ ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Read more »

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौत

item-thumbnail

जौनपुर। ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक की मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। यह हादसा मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर के पास घटी है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कहीं जा रहे थे कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरा-सुजानगंज मार्ग पर स्थित मधुपुर में सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गये। परिणामस्वरूप दोनों युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Read more »

जिलास्तरीय मासिक समीक्षा बैठक 5 को

item-thumbnail

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में 5 अगस्त दिन शनिवार को जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक अपरान्ह 4 बजे कलेक्टेªट सभागार में सुनिश्चित की गयी है।

Read more »

9 अगस्त को वृहद रूप से रक्तदान करेंगे भाजपाजन

item-thumbnail

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई जहां जिमसें 5 अगस्त को रक्त परीक्षण व 9 अगस्त को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बताया गया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय की स्वर्ण जयंती वर्ष पर यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं सहित जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्त परीक्षण व रक्तदान करने की अपील किया। रक्तदान शिविर के जिला संयोजक रामसिंह मौर्य व नगर संयोजक आलोक सेठ ने कहा कि भाजपा अब हर सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा ले रही है। धीरे-धीरे समाज के हर व्यक्ति को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है। जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। इस अवसर पर श्याम मोहन अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, नन्द लाल यादव, किरण मिश्रा, विकास शर्मा, सुरेन्द्र जायसवाल, राम सूरत मौर्य, बसंत प्रजापति, विष्णु सेठ, सुनील सेठ, राजकुमार बिन्द मौजूद रहे।

Read more »

भारत एवं प्रदेश सरकार की प्रथम प्राथमिकता का कार्यक्रम है ओडीएफः डीएम

item-thumbnail

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता पर 5 दिवसीय आवासीय जिलास्तरीय प्रशिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 85 टेªनरों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौच मुक्त करने वाली टीम को 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इसी क्रम में यूनिसेफ के विकास ने बताया कि प्रदेश में 32 हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इनके द्वारा 96 हजार गांवों को शौच मुक्त कराया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि आप लोग प्रशिक्षण ध्यान से लें तथा गांव वालों को भी प्रेरित करके शत-प्रतिशत लक्ष्य ओडीएफ का कराकर प्रदेश में स्थान दिलायें। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि भारत एवं प्रदेश सरकार की प्रथम प्राथमिकता का कार्यक्रम ओडीएफ है। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित मुख्य सचिव द्वारा लगातार अभियान की समीक्षा की जा रही है। श्री मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन 600 शौचालय बनवाकर लक्ष्य को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विदेशों में भारत की छवि खुले में शौच के नाते शर्मिन्दिगी महसूस होती है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपेक्षा किया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि सहित समस्त प्रबुद्ध लोगों से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने ग्राम प्रधानों, लेखपालों, कोटेदारों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सहयोग करने की अपेक्षा किया है। इस दौरान मछलीशहर क्षेत्र के टीकरा गांव की ज्ञान्ती देवी व मुफ्तीगंज क्षेत्र के खड़हर की अर्चना ने बताया कि मेरे घर में शौचालय नहीं था। परिवार वालों से जिद करके बनवाया तभी प्रशिक्षण में भाग ले रही हूं। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Read more »

रोडवेज बस पलटी, दर्जनों यात्री जख्मी, मचा हाहाकार

item-thumbnail
जौनपुर। जौनपुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस सोमवार को सुबह रास्ते में स्टेयरिंग फेल होने से पलट गयी। इस हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसा एक रोडवेज बस आज सुबह जौनपुर डिपो से यात्रियों को बैठाकर वाराणसी के लिये चली। बताया गया कि रास्ते मंे फूलपुर-पिण्डरा के बीच अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। परिणामस्वरूप बस सड़क के किनारे खाईं में पलट गयी। इस हादसे में उस पर सवार यात्रियों में से दर्जनों यात्री घायल हो गये। वहीं हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया। समाचार लिखे जाने तक बस को खाई से निकलवाने की प्रक्रिया चल रही थी।
Read more »
Older Posts
Home