श्रीमाली महासभा के महाकुम्भ की सफलता पर छोटे लाल ने जताया आभार

item-thumbnail

जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के महाकुम्भ की सफलता पर काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली ने सभी सहयोगियों को बधाई देते हुये उनके प्रति आभार जताया। श्रीमाली ने बताया कि महासभा का विशाल महाकुम्भ लखनऊ में सम्पन्न हुआ जहां पूरे उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लाखों स्वजातीय की उपस्थिति रही। श्रीमाली ने बताया कि सभी के सहयोग से उक्त महाकुम्भ का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद जी रहे जहां तमाम हस्तियों की भी उपस्थिति रही। छोटे लाल श्रीमाली ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

Read more »
Older Posts
Home