'लालू की पुत्री मीसा की गलत तरीके से खरीदे गये पालम फार्म की जांच करे ईडी '

item-thumbnail
पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुयमंत्री सुशील कुमार मोदी ने फर्जी कंपनियों के माध्यम से कालेधन को सफेद करने के आरोप में जेल में बंद विरेन्द्र जैन और सुरेन्द्र जैन के मामले के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सांसद पुत्री मीसा भारती की दिल्ली के सबसे महंगे इलाके में बिजवासन में गलत तरीके से खरीदे गए पालम फार्म की भी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) से जांच कराए जाने की मांग की।

मोदी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता समेलन में कहा कि आठ हजार करोड़ रुपए की फर्जी कंपनियों के माध्यम से कालेधन को सफेद करने के मामले में जेल में बंद विरेन्द्र जैन और सुरेन्द्र जैन का इस्तेमाल राजद अध्यक्ष यादव ने चारा घोटाले तथा रेलमंत्री के कार्यकाल में अर्जित कालेधन को ठिकाने लगाने में किया।

इसी तरह यादव ने नोटबंदी के बाद बिहार आवामी को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं अपनी पार्टी के पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद के माध्यम से पांच-पांच सौ रुपए के नोटों को बदलवाया था। भाजपा नेता ने कहा कि आवामी को-ऑपरेटिव बैंक में राजद अध्यक्ष यादव के परिवार के चार खाते हैं। नोटबंदी  के बाद अनवर के कई ठिकानों पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छापेमारी की थी और साथ ही कई बेनामी खातों को भी बरामद किया था।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं उनके साथ राजद अध्यक्ष और उनके परिवार का गहरा संबंध रहा है जो विरेन्द्र जैन और सुरेन्द्र जैन के साथ ही अनवर का नाम सामने आने से प्रमाणित होता है। 
Read more »

बिहार में खराब हुआ मौसम: आंधी-बारिश का कहर, 9 लोगों की मौत

item-thumbnail

पटनाः बिहार आई तेज आंधी और बारिश की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है। आज सुबह बिहार में लोगों को तेज आंधी और बारिश का समाना करना पड़ा। उत्तर-पूर्व और दक्षिण दिशा के कुछ जिले इससे प्रभावित हुए। पूर्णिया, मधेपुरा खगड़िया, मधुबनी सुपौल लखीसराय,कैमूर और औरंगाबाद में तेज हवाएं चली और कुछ जगहों पर जोरदार बारिश के साथ ओले भी पडे़। मधुबनी में एक मंदिर का गुंबज भी गिर गया और कई जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना है।

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के मुताबिक बिहार में 6 लोगों की मौत ठनका गिरने से और 2 लोगों की मौत पेड़ के गिरने से हुई है। इसके अलावा दानापुर से दियारा को जोड़ने वाले पीपा पुल भी आंधी में टूटा गया। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने कहा बाकी बाकी इलाकों से भी नुकसान की जानकारी मांगी गई है।
Read more »

सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू के परिवार को लेकर किया नया खुलासा

item-thumbnail

पटना: बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मिट्टी-मॉल घोटाले की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शराब कारखाना लगवाने में मदद देने के एवज में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार को करोड़ो की जमीन मिली है। लालू की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के कार्यकाल (2000-05) के दौरान उद्योगपति ओमप्रकाश कात्याल एवं अमित कात्याल की कंपनी आइसबर्ग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से पटना जिले के बिहटा में शराब कारखाना लगवाने में मदद देने के एवज में राजद अध्यक्ष के परिवार को पटना शहर में करोड़ो रुपए मूल्य की जमीन प्राप्त हुई।

भाजपा नेता ने राजद अध्यक्ष पर जमीन के बदले काम में मदद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 28 सितंबर 2006 को ए. के. इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी गठित हुई, जिसमें अमित कात्याल और उनके भाई राजेश कात्याल एवं अन्य निदेशक थे। जून 2014 में यादव के दोनों पुत्रों तेजप्रताप यादव (पर्यावरण एवं वन मंत्री), तेजस्वी प्रसाद यादव (उप मुयमंत्री) तथा दो पुत्रियां चंदा यादव और रागिनी लालू को निदेशक बनाया गया। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद वर्ष 2014 में ही ए. के. इंफोसिस्टम्स की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी तेजस्वी और राबड़ी देवी को दे दी गई।

उन्होंने इस कंपनी के शेयरों के हस्तांतरण का ब्योरा देते हुए कहा कि 24 सितंबर 2011 से 29 सितंबर 2012 के बीच राजेश कात्याल ने महेश शर्मा को 500 शेयर हस्तांतरित किए। बाद में 13 जून 2014 को शर्मा ने 10 रुपए अंकित मूल्य के 500 शेयर और अमित कात्याल ने अपने 3500 शेयर राबड़ी देवी को तथा 1500 शेयर तेजस्वी को हस्तांतरित कर दिए। इस प्रकार लालू परिवार का ए. के. इंफोसिस्टम्स पर और इस कंपनी की आड़ में करोड़ो रुपए मूल्य की जमीन पर पूरी तरह से कब्जा हो गया।
Read more »

बिहार सरकार का एक और साहसिक कदम, शराबबंदी के बाद होगी दहेजबंदी

item-thumbnail
पटना :  शराबबंदी के फैसले के बाद अब नीतीश कुमार ने सामाजिक बदलाव के लिए अगला कदम दहेजबंदी के रूप में बढ़ाया है, जो समाज के लिए खासकर समाज की बेटियों के लिए एक बड़ा कदम है, अगर यह भी सख्ती से लागू हो जाए और इस दिशा में सरकार की पहल काम कर जाए तो समाज में क्रांति जैसी ही बात होगी। दहेज प्रथा के दानव ने अबतक जाने कितनी बेटियों की बलि ले ली है। जिंदा जला दी गईं बेटियों के लिए ना समाज कुछ कर पाता है ना कानून।

दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए वैसे तो हमारे देश में सख्त कानून हैं, लेकिन गाहे-बगाहे कुछ मामले तो अदालत तक पहुंच भी नहीं पाते और कुछ पहुंच भी जाते हैं तो लंबी प्रक्रिया और जांच के पेंच में एेसे फंस जाते हैं कि कम ही बेटियों को न्याय मिल पाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध बड़े जागरूकता अभियान की योजना बनाएं।

इस फैसल के पीछे क्या है कारण
3 अप्रैल 2017 को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने पहली बार आधी आबादी से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दहेज प्रथा, कॉमन रूम और महिला शिक्षा को लेकर अहम सुझाव दिए।लोक संवाद में गुंजन पांडेय ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी की तरह दहेजबंदी का भी कानून बनाया जाए। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल के अंदर कहीं कोने में जाकर बैठ गई। उन्होंने हर साल दहेज के दानवों के भेंट चढी बेटियों के बारे में सोचा होगा और इसे ही अमल में लाने के लिए  महिलाओं की दुख-पीड़ा को समझकर अब दहेजबंदी के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
Read more »

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जनता के बीच बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: सुशील

item-thumbnail

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधान मंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के 2 होटलों को औने-पौने दाम पर एक निजी कंपनी को बेचे जाने के एवज में पटना में एक बड़ा कीमती भूखंड अपने परिवार के नाम पर हस्तगत कराये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले में उन्हें जनता के बीच बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोडेंग़े।

मोदी ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यादव के खिलाफ यह बहुचर्चित चारा घोटाला से भी बड़ा मामला उजागर हुआ है। इस मामले को वह रेल मंत्री से मिलकर जांच कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह आयकर विभाग के साथ ही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से भी इस मामले की जांच कराने के लिए दरवाजा खटखटाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि जरूरत पडऩे पर वह इस मामले को और आगे तक ले जाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हर हाल में राजद अध्यक्ष को जनता के सामने बेनकाब करेंगे।
Read more »

ट्विटर की रेस में लालू आगे , नीतीश व ममता को पीछे छोड़ा

item-thumbnail

पटनाः राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को पछाड़ दिया है। जी हां, लालू यादव अब ट्विटर के एक मिलियन क्लब में शामिल हो गए हैं जिससे पता चलता है कि वो सोशल मीडिया साइट्स पर कितने एक्टिव रहते हैं।

आज लालू ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के राज्य में चल रही योजनाओं के नाम को बदलने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा है कि योगी जी समाजवादी योजनाओं का नाम बदलकर कर रहे सीएम योजना और जब हटेंगे तो योजनाओं का नाम होगा योगी वैराग्य योजना, वहीं आज उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं की चल रही हड़ताल पर उनसे मुलाकात की और कहा कि इस बारे में सीएम नीतीश से बात करूंगा।

लालू यादव की पहल के बाद सेविकाओं ने प्रधान सचिव से बात की और दो महीने के भीतर मांगें पूरी होने के आश्वासन के बाद उन्होंने पटना के गर्दनीबाग में चल रहा अपना धरना खत्म कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा है कि विरोध जारी रहेगा और हम तबतक काम पर नहीं जाएंगी जबतक हमारी मांगें सरकार नहीं मान लेती।
Read more »
Older Posts
Home