लखनऊ-राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन के निजी आवास में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई।आग की वजह से हर तरफ हड़कंप मच गया। धुएं का काला गुबार देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पाकर फौरन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन,तब तक काफी सामान जल गया।दमकल गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया था।आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है।फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
दोपहर 2:30 बजे लगी थी आग जानकारी के मुताबिक,थाना क्षेत्र के लोहिया पार्क से जुगौली मार्ग पर सपा सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन अपने परिवार के साथ रहते हैं।यहां दोपहर करीब ढ़ाई बजे अचानक आग लग गई।आग लगने की सूचना दोपहर 14:40 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर क़ाबू पाया।
No comments
Post a Comment