रोडवेज़ की बस हुई अनियन्त्रित


कैसरबाग स्थित कार्यशाला में आई थी बस
भारी हंगामा,पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर।
लखनऊ। कैसरबाग स्थित कार्यशाला से निकली एक रोडवेज की बस बेकाबू हो गई और वह सामने लगने वाली दुकानों को रौंदते हुए वहां खड़ी बाइकों को भी छतिग्रस्‍त कर दिया।इससे दो लोगों को चोट लगी है, उन्‍हें उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया है।इस बीच मौका पाकर रोडवेज चालक वाहन सहित फरार हो गया।दुघर्टना में दो अधिवक्‍ताओं को भी चोट लगी है।घटना के बाद दुकानदारों-अधिवक्‍ताओं ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए छतिपूर्ति की मांग की।रेजीडेंसी के पास उत्‍तर प्रदेश परिवहन विभाग की कार्यशाला है।इसी के ठीक सामने कई दुकानें और बाइकें खड़ी रहती है।कोर्ट होने के कारण दिन भर भारी भीड़ भी बनीं रहती है।इस दौरान दो बजे के आसपास जैसे ही एक बस निकलने लगी तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते सामने चने का ठेला लगाने वाला घनश्‍याम बस की चपेट में आ गया।इससे ना केवल उसके ठेले का सामान बिखर गया बल्कि वह चोटिल भी हो गया।यह बस यहीं नहीं रुकी बल्कि चाय की दुकान लगाने वाले अवध पाल को भी घायल करते हुए उनके दुकान नष्‍ट कर दी।इससे उनकी भट्ठी और अन्‍य सामान वहीं बिखर गया।इससे घनश्‍याम को चोट भी आईं हैं।


टक्‍कर के चलते वहां पर खड़े अधिवक्‍ताओं सुनील और चौहान की बाइक भी क्षतिग्रस्‍त हो गई। हालांकि इस दुघर्टना में दोनों अधिवक्‍ता बाल-बाल बच गए हैं।घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल ले जाया गया है।यहां पर उनका उपचार किया जा रहा हैं।नाराज लोग और अधिवक्‍ताओं ने कार्यशाला घेरने का प्रयास किया।इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।मौके पर एसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी,सिटी मजिस्‍ट्रेट वि‍वेक श्रीवास्‍तव,इंस्‍पेक्‍टर कैरबाग डीके उपाध्‍याय, प्रभारी वजीरगंज पंकज सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।काफी देर तक लोगों का जमावड़ा लगाने के बाद अधिकवक्‍ताओं की टूटी बाइक रिपेयर बनाने और घायल ठेला चालक-चाय दुकान को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे।हालांकि समाचार लिखे जाने तक आपसी समझौता नहीं हुआ था।

No comments

Post a Comment

Home