चार दिन बाद मिला डिप्टी कमांडेंट सी आर पी एफ का शव



लखनऊ :आज सुबह सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विशंभर दयाल का शव ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में गोमती नदी में उतराता मिला।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर केजीएमयू में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

               फोटो साभार सज्जाद बाक़र

गोताखोरों ने दी पुलिस को सूचना

गोमती में उतराते शव को देखकर गोताखोरों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मड़ियांव पुलिस व सीआरपीएफ से सम्पर्क किया,जिसके बाद शव की शिनाख्त डिप्टी कमांडेंट विशंभर दयाल मौर्या के रूप में हुई।पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला।राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को सुबह उस समय हड़कंप मच गया था जब अपने दो बच्चों के साथ घैला पुल पर पहुंचे सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने नदी में छलांग लगा दी थी।घटना की सूचना राहगीरों ने थाने पर दी।जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक एक बच्चे ने किसी तरह पानी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और सारी बात पुलिस को बताई थी।


पुलिस व एनडीआरएफ गोताखोरों की टीम ने सात घंटे की मशक्कत के बाद तीन वर्षीय वंश का शव तो बरामद कर लिया था,लेकिन विशंभर का शव चार दिन बाद ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में गोमती नदी में उतराता मिला।

No comments

Post a Comment

Home