अपराध शाखा ने सिपाही को रंगे हाथ घूस लेते हुए पकड़ा।



लखनऊ- राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने एक सिपाही को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।जहां प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर रोज अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दे रही है वहीं राजधानी के ही कानून रषक कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।बताया जा रहा है कि सिपाही जमीन के विवाद में सिसेंडी के पूर्व प्रधान से 35 हजार रुपए घूस की मांग कर रहा था।मंगलवार को पूर्व प्रधान ने उसे घूस केदस हजार रुपए दिए और उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंच कर सिपाही को रंगे हाथों दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक सिसेंडी के पूर्व प्रधान की जमीन पर कुछ लोगों ने दीवार बना ली थी।इसे लेकर पूर्व प्रधान ने पुलिस में शिकायत की थी।मामले को सुलझाने के लिए सिपाही बलवंत ने पूर्व प्रधान राजेश जयसवाल से 35 हजार रुपए की डिमांड की थी।इसकी सूचना पूर्व प्रधान ने एंटी करप्शन टीम को दे दी।वहीं आज सुबह जब सिपाही घूस की रकम लेने पूर्व प्रधान के पास आया,तो उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा।हालांकि सिपाही अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारता रहा। इस बीच उसकी एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों से नोकझोंक भी हो गई।

No comments

Post a Comment

Home