टेस्ट से संन्यास लेने की तैयारी में दिग्गज खिलाड़ी


कराची: पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर वनडे और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने पर विचार कर रहे हैं। पाकिस्तान मीडिया में आई खबरों के अनुसार बारबडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शिकस्त के बाद आमिर ने इस संभावना पर टीम के अपने साथियों और प्रबंधन के साथ चर्चा की।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘आमिर स्वयं भी निराश हैं कि आखिर कैसे उनकी निजी चर्चा सामने आयी और किसने इस चर्चा को लीक किया।’’ खबर के अनुसार, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज में टीम प्रबंधन अब जांच कर रहा है कि इस निजी चर्चा को लीक करने के लिए कौन जिम्मेदार है।’’

खबर में कहा गया है कि दो टेस्ट में 11 विकेट चटकाने वाले आमिर ने टीम के साथियों और प्रबंधन के साथ चर्चा में स्पष्ट किया कि टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर शारीरिक फिटनेस और मजबूती की जरूरत है। इसके अनुसार, ‘‘उसके संकेत दिए कि वह एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट पर ध्यान देना पसंद करेगा।’’ 

No comments

Post a Comment

Home