बोर्डेक्स चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पेस-लिप्सकी

फ्रांस: भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और अमेरिका के स्काट लिप्सकी की जोड़ी ने आज यहां माथियास बोर्ज और गे्रगोएर बारेरे की स्थानीय जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर बोर्डेक्स चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।  भारत और अमेरिका की दूसरी वरीय जोड़ी ने गैरवरीय स्थानीय जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में 6-2 7-5 से हराया। 

 पेस और लिप्सकी का सामना अगले दौर में फ्रांस के लारेंट लोकेली और जेवियर मैक्सिम तथा उनके हमवतन ट्रिस्टान लमासिन और जोनाथन एसेरिक के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से होगा। 

No comments

Post a Comment

Home