
हरप्रीत ने अच्छी शुरूआत की, उसने क्वालीफिकेशन दौर में जापान के युया माएता को 2-1 से मात दी लेकिन वह क्वार्टरफाइनल में कोरिया के जून-हयोंग किम से 0-8 से पराजित हो गये। लेकिन इस कोरियाई खिलाड़ी के स्वर्ण पदक दौर में पहुंचने से हरप्रीत को पोडियम में पहुंचने का मौका मिलेगा जिसमें वह दिन के अंत में चीन के जूंजी ना से भिड़ेंगे। गुरप्रीत ने अपने रेपेशाज बाउट में किर्गीस्तान के बुरगो बेशालिव को हराकर कांस्य पदक दौर में जगह सुनिश्चित की।
गुरप्रीत इससे पहले क्वार्टरफाइनल में मक्सात येरेझेरेपोव से 6-8 से हार गये थे लेकिन कजाखस्तान के पहलवान ने स्वर्ण पदक दौर में प्रवेश किया तो इस भारतीय को एक और मौका मिला। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि क्वालीफिकेशन बाउट में अच्छा प्रदर्शन किया और उज्बेकिस्तान के दिलशोदजोन तुरदिएव को 6-4 से पराजित किया। अब वह कांस्य पदक के प्ले आफ में चीन के बिन यांग से भिड़ेंगे।
No comments
Post a Comment