10 गुना बढ़ी महिला विश्वकप की ईनामी राशि


दुबई:  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने महिला क्रिकेट विश्वकप के लिए ईनामी राशि में सीधे 10 गुना बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद अब यह पिछले सत्र के दो लाख डॉलर की तुलना में बढ़कर 20 लाख डॉलर पर पहुंच गई है।

 इंग्लैंड में अगले महीने से शुरू होने जा रहे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप से पहले यह महिला क्रिकेटरों के लिये एक बेहतरीन तोहफा है। इससे पहले आस्ट्रेलिया में हुए 2013 महिला विश्वकप में कुल ईनामी राशि महका दो लाख डॉलर थी।   आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि विश्वकप महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें खिलाड़ियों को सही ढंग से सम्मानित किया जाना चाहिये। बीस लाख डॉलर की ईनामी राशि इस दिशा में पहला सही कदम है जबकि 2013 के सत्र में ईनामी राशि केवल दो लाख डॉलर ही थी। हमारी यह घोषणा खेल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि बदलाव रातों रात नहीं हो जाते हैं लेकिन वैश्विक क्रिकेट के विकास के लिये महिला क्रिकेट अहम है। महिला विश्वकप के लिये भी काफी समर्थन है और महिला विश्वकप क्वालिफायर को ही 1.8 करोड़ लोगों ने देखा है। हमारे लिए जरूरी है कि हम इसे आगे बढ़ाएं। महिला क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने की जरूरत है और प्रशंसक इसे देखना चाहते हैं।

No comments

Post a Comment

Home