जीत की लय बरकार रखने की कोशिश करेंगे: अक्षर


बेंगलुरू (भाषा):  पंजाब के आलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि बेंगलूर के खिलाफ 19 रन की जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है और वह इस लय को टी 20 के आगामी मैचों में जारी रखना चाहेंगे।

अक्षर ने 17 गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेलने के बाद 11 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए जिससे आरसीबी की टीम 19 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। अक्षर ने मैच के बाद कहा कि इससे मनोबल काफी बढ़ा है। यहां तक कि पिछले मैच में हमने अच्छी गेंदबाजी की। हमने तब टीम को 68 रन पर रोका। एक बार फिर कम स्कोर पर रोका। अब लय हमारे साथ है और आगामी मैचों में यह अधिक दिखेगी।

 बायें हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम का विकेट धीमा और कम उछाल वाला था और सीधे बल्ले से खेलने पर रन बन रहे थे। अक्षर ने संदीप शर्मा की भी तारीफ की जिन्होंने 22 रन देकर 3  विकेट चटकाए। 

No comments

Post a Comment

Home