सीतापुर, 17 जून 2026। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर, सीतापुर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु स्टाल लगाए गए।
इसी क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर विभाग की विभिन्न योजनाओं, निपुण भारत मिशन, विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, स्मार्ट कक्षाओं, छात्र हित में संचालित कार्यक्रमों तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार से संबंधित उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई।
स्टाल पर पहुंचे आगंतुकों को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, नवाचारों तथा सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment