वाराणसी। नागा बाबा मंदिर, लोढ़ान चांदमारी स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सक्तेशगढ़ के परमहंस जगद्गुरु स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के परम शिष्य पूज्य स्वामी नारद जी महाराज ने की।
अपने उद्बोधन में स्वामी नारद महाराज ने कहा कि पूजा-पाठ और भक्ति का अधिकार प्रत्येक मानव के लिए है। उन्होंने लोगों से दैवीय जीवन अपनाने और आसुरी प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि भक्ति का मार्ग अत्यंत सरल है और गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। ईश्वर ही एकमात्र पूज्य हैं और वह प्रत्येक मनुष्य के भीतर विराजमान हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आर. जे. राम तथा समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद महिला सशक्तिकरण इकाई की सदस्य श्रीमती भावना अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहीं। सकल हिंदू समाज दान्दूपुर, लोढ़ान एवं चांदमारी की ओर से सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया।
सम्मेलन के आयोजक सर्वेश सिंह (सोनू) ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह ने किया।
No comments
Post a Comment