किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित हुए किसान

पिंडरा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती राजकीय बीज गोदाम पिंडरा के सभागार में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में विकास खंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। केला खेती में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कनकपुर निवासी मुनिकेश सिंह, मत्स्य पालन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ग्राम दिनदासपुर के राजेंद्र, गेहूं उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रविकांत पाण्डेय को भाजपा नेता व प्रगतिशील किसान संतोष कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडीओ (कृषि), राहुल यादव ,एडीओ (कृषि रक्षा), प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह एवं कुलदीप वर्मा सहित कृषक दिनेश कुमार सिंह, उमेश सिंह, नंदलाल उपाध्याय समेत अनेक किसान उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home