जनसेवा समाज से जुड़ने का सशक्त माध्यम : अम्बरीश सिंह

जनसेवा समाज से जुड़ने का सशक्त माध्यम : अम्बरीश सिंह
पिंडरा (वाराणसी)। हिन्दू युवा वाहिनी पिंडरा ब्लॉक के बैनर तले सोमवार को पिंडरा कोट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य एवं हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला द्वारा 73 असहाय महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जनसेवा समाज से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। हिन्दू युवा वाहिनी निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रही है, जिससे समाज में आपसी सहयोग और आत्मीयता मजबूत होती है।
कार्यक्रम में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश दुबे, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ‘आशु’, जिला संयोजक सुनील सिंह, जिला महामंत्री श्रवण मिश्रा, नागा बाबा मंदिर के महंत काशी बाबा, विपिन मिश्रा, आकाश सिंह, डॉ. मनीष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह ‘धिरू’, वैभव सिंह ‘अनुभव’, अभिषेक मिश्रा, नीरज सिंह, राहुल सेठ, सुजीत सेठ, पंकज प्रजापति, संजय राजभर, नागेन्द्र विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पूर्व अम्बरीश सिंह का बाबतपुर, रमईपुर एवं पिंडरा में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

No comments

Post a Comment

Home