जौनपुर, धर्मापुर: नए शैक्षिक सत्र के अंतर्गत "स्कूल चलो अभियान" के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर, धर्मापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक परम् आदरणीय बाबू श्री जगदीश नारायण राय जी द्वारा प्रभात फेरी निकालकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
प्रभात फेरी के माध्यम से गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया और अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में कराएं। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के महत्व से जुड़े नारों के साथ वातावरण को शिक्षामय बना दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


No comments
Post a Comment