जौनपुर। जिले के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के एक वर्ष के दौरान अपनी मेहनत, ईमानदारी और संवेदनशीलता से जन-जन का विश्वास अर्जित किया है। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रही है।
डॉ. सिंह दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। वे किसी भी समस्या के समाधान में न समय देखते हैं और न परिस्थितियाँ। शिकायत मिलते ही वे मौके पर पहुँचकर समस्या का निराकरण कराते हैं। यही कारण है कि आज जिले के लोग उन्हें एक कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी के रूप में याद करते हैं।
पिछले एक वर्ष में शासन की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्होंने ईमानदारी से जन-जन तक पहुँचाया। चाहे गरीबों को आवास दिलाना हो, छात्रों को शिक्षा से जोड़ना हो, किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना हो या बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य – हर क्षेत्र में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
जनता का कहना है कि जिलाधिकारी हमेशा उपलब्ध रहते हैं और उनकी कार्यशैली से लोगों को यह भरोसा है कि उनकी समस्याएँ समय पर सुनी और हल की जाएँगी। इस कारण वे न केवल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में बल्कि जनता के सच्चे सेवक के रूप में जाने जाते हैं।
No comments
Post a Comment