रमज़ान में इंसानियत की मिसाल, मौलाना करामत अली फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट
(सोहराब)
जौनपुर। पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर मौलाना करामत अली फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को जुमा की नमाज़ के बाद अटाला मस्जिद परिसर में जरूरतमंद एवं मुस्तहिक परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सरफराज़ खान (चेयरमैन, ज़फ़राबाद) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश देता है। ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
फाउंडेशन के संस्थापक मुफ़्ती अब्दुर रहमान क़ासमी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीबों तक भोजन पहुँचाना, गरीब बेटियों की शादी में सहयोग देना, यतीम बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना, रक्तदान शिविर आयोजित करना तथा कंबल एवं राशन वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

No comments
Post a Comment