ज़रूरत मंदों के बीच कम्बल वितरण
जौ
(सोहराब अंसारी )
जौनपुर :शीत लहर के चलते कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए अवकाश प्राप्त शिक्षक, समाजसेवी अखिलेश सिंह व डॉअतुल प्रकाश यादव ज़िला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर ने शुक्रवार को ग्रामसभा हरबसपुर में ज़रूरत मंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया।डॉ अतुल प्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र के हर धर्म और समुदाय के जरूरत मंद लोगों को कंबल दिया गया।जिन्हें वास्तविक में कंबल की जरूरत थी उन्हें ढूंढ कर दिया गया।धर्म और जाति बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश यादव व अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम हरबसपुर में उच्च गुणवत्ता का कम्बल वितरित किया गया।इस मौके पर समाजसेवी अखिलेश सिंह,डॉ अतुल प्रकाश यादव,पूर्व ग्रामप्रधान अखिलेश यादव व अन्य उपस्थित रहे।

No comments
Post a Comment