जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बीआरपी कॉलेज मैदान में लगी प्रदर्शनी का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर, 07 जून 2026। जनपद में बीआरपी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का शनिवार देर सायं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रदर्शनी परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों, झूलों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि प्रदर्शनी स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सभी झूलों एवं यांत्रिक उपकरणों की नियमित तकनीकी जांच कराई जाए। उन्होंने बड़े झूलों एवं अन्य संरचनाओं का परीक्षण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से कराने तथा पूरे परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी में कार्यरत सभी वालंटियर्स एवं कर्मचारियों के पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनाए जाएं। साथ ही विद्युत पोल, वायरिंग एवं अन्य विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
उन्होंने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों को मानक के अनुरूप स्थापित करने तथा अग्निशमन व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रदर्शनी परिसर में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त शौचालय व्यवस्था और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने खाद्य स्टॉलों पर पहुंचकर खान-पान की गुणवत्ता के संबंध में लोगों से संवाद किया और दुकानदारों को स्पष्ट रूप से रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अजय अंबष्ट, परमानंद झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित 

No comments

Post a Comment

Home