बीएसए समीर ने पीएम श्री विद्यालय बिथार एवं प्राथमिक विद्यालय केशवपुर का किया निरीक्षण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के दिए निर्देश

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर श्री समीर ने मंगलवार को धर्मापुर विकास खंड स्थित पीएम श्री विद्यालय बिथार एवं प्राथमिक विद्यालय केशवपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित शिक्षण कार्य, स्वच्छता व्यवस्था एवं विद्यालयी अभिलेखों का अवलोकन किया।
बीएसए ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन किया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बीएसए ने विद्यालयों में योग कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास कराने, अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
बीएसए ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित

No comments

Post a Comment

Home