अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न

महिलाओ और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने मे सहयोग करना एक पुनीत कार्य है - अनीता सिंह 
जौनपुर - - सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एक बार पुनः शहर के मध्य  टीप टॉप ब्यूटी पार्लर टी डी कॉलेज दक्षिणी गेट जौनपुर प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ! कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  कोतवाली की पहली महिला कोतवाल अनीता सिंह, और विशिष्ट अतिथि साइबर सेल की महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया!  कार्यक्रम के स्वागत में ट्रस्ट कि अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यो का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया! मुख्य अतिथि  अनीता सिंह ने कहा कि  महिलाओ और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक पहल है, इसी कड़ी में बच्चियों और महिलाओ को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है, हम शासन प्रशासन से निवेदन करेंगे ऐसे कल्याण कारी योजनाए जो सरकार द्वारा आयोजित होते हैं उसका भी सहयोग ट्रस्ट परिवार को मिलता रहे जिससे भविष्य में और विस्तृत रूप से कार्य किया जा सके! जिस तरह से आज बच्चियों और महिलाओ को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है, ! ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियो को आत्मनिर्भर बनाने के कड़ी में इस तरह के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत हर ब्लाक और हर तहसील में इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं!  ट्रस्ट परिवार के द्वारा सदैव बेहतर कार्य किए जा रहे हैं जिसको देखते हुए हम सभी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे और बच्चियों और महिलाओ के लिए जो जरूरत होगी उपलब्ध कराने के साथ हम सभी ट्रस्ट परिवार के साथ खड़े रहेंगे! बहुत ही अच्छा लगा इस तरह से बच्चियों महिलाओ और विद्यालय की बच्चियों को  इतनी भीषण गर्मी में भी इतनी मेहनत से इस तरह से प्रशिक्षण लेते हुए देख कर भविष्य में हमेशा आत्मनिर्भर बनाने मे इनकी एक पहल बहुत कारगर होगी! अनीता सिंह ने महिलाओ और बच्चियों को मिशन शक्ति के अंतर्गत महत्वपूर्ण जानकारी और नंबर के बारे में भी जागरूक किया.! मुख्य अतिथि  अनीता सिंह एवम विशिष्ट अतिथि नीलम सिंह के साथ कार्यक्रम की प्रशिक्षक सीमा गुप्ता के द्वारा  सभी बच्चियों एवं महिलाओ को किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया! प्रशिक्षण कार्यशाला मे ट्रेनर मे  सुधा सिंह, रीना, आलिया, सुमन, मिनू और अनीता मुख्य रूप से से रही ! प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत कुल  4 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था! जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए प्रियंका मौर्या, बेस्ट हेयर कट मे   तनुप्रिया सिंह , हेयर डू  मे वंदना सोनकर, बेस्ट स्किन में एडवांस  साहिबा अफसर रही!  कार्यक्रम का आभार महासचिव राधिका सिंह  और नीलम मिश्रा ने किया!

No comments

Post a Comment

Home