अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को मिला सम्मान

जौनपुर।सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह खुझी मोड़ स्थित निखार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन से भी ऐसे प्रयासों को सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे इस तरह की योजनाएं और व्यापक स्तर पर संचालित हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता सहित अन्य ट्रेनरों—डिम्पल गुप्ता, सुमन, आंचल और साक्षी यादव—ने प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
बेस्ट मेकअप: रीता
बेस्ट हेयर कट: नेहा निषाद, श्रेया सोनकर
हेयर डू: आंचल
बेस्ट स्किन: नेहा भारती
एडवांस कैटेगरी: प्रीति यादव
कार्यक्रम में सीमा गुप्ता, क्षमा सिंह, रामसूरत मौर्या, धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home