जनपद स्तरीय “प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” बाल उत्सव धूमधाम से संपन्न

जौनपुर। आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को जनपद स्तरीय “प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” बाल उत्सव का भव्य आयोजन डायट जौनपुर के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं डायट प्रवक्ता डॉ. शैलेश कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इस अवसर पर डीसी बालिका शिक्षा श्रीमती शोभा तिवारी द्वारा बुके भेंट कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जनपद जौनपुर में संचालित विभागीय नवाचारों एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में जनपद के 21 विकास खंडों के बालिका नोडल एवं ब्लॉक स्तर से चयनित 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के लिए दो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं—
“मेरे बदलाव की कहानी” एवं कॉमिक्स बुक आधारित कहानी प्रतियोगिता। जनपद स्तर से चयनित 5-5 बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।
प्रतिभागी बच्चों ने मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण से जुड़े अपने अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी समग्र शिक्षा श्री आलोक कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रीमती शोभा तिवारी, एसआरजी टीम के सदस्य एवं विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home