यातायात जागरूकता रैली को एसपी ने दिखायी हरी झण्डी

जौनपुर। यातायात माह के बाबत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया। इसी को लेकर मंगलवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी। नगर के पुलिस लाइन से निकलने वाली रैली को आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल स्कूली बच्चे यातायात नियमों से सम्बन्धित स्लोगन लिखे बैनर, तख्ती आदि लेकर चल रहे थे जो लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी कर रहे थे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर नृपेन्द्र कुमार, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक कृपाशंकर कन्नौजिया, यातायात उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव, शिवबचन यादव के अलावा तमाम सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home