जौनपुर, 27 जनवरी 2026। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा अपने शासकीय आवास पर ऑर्गेनिक विधि से उगाई गई ताज़ी मटर एवं बैंगन के साथ-साथ पनीर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह पोषक खाद्य सामग्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के भोजन में सम्मिलित की जाए, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य सुदृढ़ एवं संतुलित पोषण सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ऑर्गेनिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रासायनिक मुक्त कृषि न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित है बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सकता है।
बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्राओं के पोषण स्तर में सुधार होगा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।
No comments
Post a Comment