निःशुल्क विशाल मेडिकल कैंप का हुआ शुभारंभ, 517 मरीजों का हुआ उपचार

जौनपुर। MSS पब्लिक स्कूल, जमालपुर परिसर में Zoya Hospital के सहयोग से आयोजित निःशुल्क विशाल मेडिकल कैंप का शनिवार को शुभारंभ किया गया। कैंप के पहले ही दिन 517 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. जफर आदि ने बताया कि कैंप में कुल 517 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई, जिसमें अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, 12 चैनल ईसीजी, खून व पेशाब की जांच, पैथोलॉजी जांच एवं निःशुल्क दवाइयां शामिल रहीं।
वहीं विद्यालय के मैनेजर दिलशाद खान ने कहा कि यह कैंप काफी सफल रहा। इस कैंप के लगने से आसपास के गांवों के लोगों की जांच और उपचार संभव हो सका। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मेडिकल कैंप लगते रहें, इसके लिए वह दोबारा प्रयास करेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
कैंप में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना की।

No comments

Post a Comment

Home