11 दिसंबर 2025 तक सभी लोग अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को कराएं उपलब्ध : जिलाधिकारी

11 दिसंबर 2025 तक सभी लोग अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को कराएं उपलब्ध : जिलाधिकारी
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत कैंप, हेल्प डेस्क व माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से लगातार चल रहा जन जागरूकता अभियान
जौनपुर, 09 दिसंबर।मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वे स्वयं भी प्रतिदिन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्रों में वार रूम स्थापित कर व्यापक स्तर पर डिजिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। बीएलओ के सहयोग हेतु शिक्षकगण, पंचायत सहायकों तथा लेखपालों की तैनाती की गई है, जिससे पुनरीक्षण कार्य को गति मिल सके।
जन जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क तथा कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान की जा रही है। माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से नागरिकों से 11 दिसंबर 2025 से पूर्व अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने अथवा ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की जा रही है। जन शिकायतों और सहायता हेतु डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर की भी स्थापना की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों से अपील की है कि ईन्यूमरेशन अवधि के दौरान 11 दिसंबर 2025 तक अपना गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।


No comments

Post a Comment

Home