आत्मसम्मान की लड़ाई में अटेवा शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, TET अनिवार्यता का किया विरोध
जौनपुर, निजीकरण के खिलाफ और पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई के साथ-साथ अब शिक्षक आत्मसम्मान की लड़ाई को लेकर भी अटेवा मैदान में है। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, जौनपुर ने 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजेश उपाध्याय, संयुक्त मंत्री ब्रह्मशील यादव, मीडिया प्रभारी उदय राज पटेल, प्रदीप चौहान, डा. कृपा निधि, अनिल प्रताप यादव, सुरेंद्र प्रजापति, अरविंद यादव, प्रदीप उपाध्याय, सूरज कनौजिया, संतोष दुबे, विवेक सिंह, रोहित सिंह, अशोक कुमार यादव, विनय मौर्य, नितिन यादव, अतुल यादव, प्रेमचंद यादव, अजय मिश्रा, आनंद स्वरूप यादव, धर्मेंद्र यादव समेत जिले के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और शिक्षक संघर्ष के साक्षी बने।
अटेवा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि–
"हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।"
No comments
Post a Comment