श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 46वां पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 46वां पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 46वां पुरस्कार वितरण समारोह मां के जयकारे के साथ मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, सारस्वत अतिथि डा. आरएन त्रिपाठी पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. राम सूरत मौर्य की उपस्थिति एवं अध्यक्ष मनीष देव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। आयोजन के प्रथम चरण में मां भगवती की प्रतिमा पर पूजन—अर्चन करके दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ। तदुपरांत मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण सहित अन्य मंचासीन अतिथिगण को माल्यार्पण अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने किया। इसी क्रम में महासचिव मनीष गुप्ता ने मंचासीन अतिथियों, पूजन समितियों, लंगर समितियों, सामाजिक संगठनों सहित अन्य का स्वागत किया। इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक रविन्द्र सिंह 'ज्योति', अवनीन्द्र तिवारी, कुसुमलता, आशीष पाठक ने देवी गीतों से आयोजनों को भक्तिमय कर दिया।
आयोजन की द्वितीय चरण में महासमिति के निर्णायक मंडल सदस्य विमल, सिंह, डा. अंजना सिंह, नीतू गुप्ता, एमपी मिश्रा, विजयलक्ष्मी यादव, प्रदीप सिंह एवं अमित निगम के अलावा स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संगठनों, लंगर समितियों, विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।
वक्ता के रूप में संरक्षक मण्डल के सदस्य इन्द्रभान सिंह, निखिलेश सिंह, संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, मोती लाल यादव, विजय सिंह बागी ने महासमिति की उपलब्धियां एवं पावन पर्व नवरात्रि दुर्गा पूजा पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डा. राम सूरत मौर्य ने कहा कि पूजन समितियां पूरे अनुशासन और विधि विधान से मां की पूजन अनुष्ठान को सम्पन्न करें। शासन एवं जिला प्रशासन से जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं प्रयासरत रहूंगा। इसी क्रम में सारस्वत अतिथि डा. आरएन त्रिपाठी ने मां दुर्गा के पूजन अनुष्ठान व दुर्गा सप्तशती पर पूजन की महता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने महासमिति की संगठनात्मक संरचना की प्रशंसा करते हुये कहा कि शारदीय नवरात्रि की तैयारी में पूर्ण सहयोग रहेगा। सुन्दर व पक्के शक्ति कुण्ड निर्माण के में सहयोग की बात कही। अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष मनीषदेव ने पूजन समितियां को आश्वास्त किया कि जनपद की किसी भी पूजन समिति को पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सम्मान समारोह के अंतिम चरण में वर्ष 2024 के शारदीय नवरात्र में आकर्षक सजावट के लिये पूजन समितियां को सम्मानित किया गया।
धन्यवाद व आभार उपाध्यक्ष डा. विजय रघुवंशी ने व्यक्त किया। आयोजनों का संचालन महेन्द्रदेव विक्रम एवं गौरव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लायन्स क्लब, बोल बम कांवरिया संघ, अन्य पूजन महासमिति, मरकजी सीरत कमेटी, विशिष्ट समाजसेवी, महासमिति के संरक्षक शोभनाथ आर्य, विनोद जायसवाल, विन्ध्याचल सिंह, राधेकृष्ण ओझा, विशिष्ट सदस्य संजय सिंह, अनिल अस्थाना, लालचन्द्र निषाद, विनोद यादव, अनिल साहू, विवेक सिंह, विजय प्रताप सिंह, विनय वरौतिया, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, रामरतन विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र मिश्रा, चन्द्रशेखर गुप्ता, निशाकान्त द्विवेदी, अमित गुप्ता, सुमित उपाध्याय, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, रोजी सोनकर, विष्णु गुप्ता, धीरज जायसवाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, आशीष रावत, डा. नितीश सिंह, लालता सोनकर, चन्दन यादव, रवि शर्मा, मोहम्मद शाहिद, करन बिन्द, महेद्र अग्रहरि, पंचम मौर्य, ज्ञानेन्द्र दुबे, प्रिंस तनेजा, यश गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home